फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona positive imidiatly send to hospital

पॉजिटिव आने पर तुरंत भेजा जाएगा अस्पताल

Tue, 21 Jul 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
corona positive imidiatly send to hospital
coronavirus-case - फोटो : coronavirus-case
ललितपुर। कोविड-19 विशेष सर्विलांस अभियान की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि पॉजिटिव आने पर तुरंत अस्पताल भेजा जाएगा। कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने कहा कि शासन द्वारा जनपद में एक एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सेंटर की स्थापना की गई है, जिसका सीडीओ को प्रभारी व एडीएम व एएसपी और सीएमओ को सदस्य नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिसमें नामित अधिकारी प्रतिदिन घर-घर जाकर सर्विलांस करने वाली टीम की कार्य योजना बनाएंगे। टीम द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट शासन के चिकित्सा अनुभाग को भेजेंगे। इसके अलावा टेस्टिंग की रणनीति बनाकर उसका क्रियान्वयन करना, कोविड धनात्मक होने पर उसे तत्काल कोविड अस्पताल पहुंचाना, कोविड अस्पतालों की व्यवस्था का अनुश्रवण तथा मरीजों से रैंडम आधार पर फोन पर व्यवस्था के बारे में फीड बैक लेना, एक केंद्रीयकृत व्यवस्था स्थापित कर एंबुलेंस की सेवा को सुचारु रुप से संचालित कराना, जिससे मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके। इसके अलावा कोविड पोर्टल पर सूचनाओं को अपडेट कराना व खान-पान की व्यवस्था देेेखेंगे। बैठक में एसपी कैप्टन एमएम बेग,एडीएम अनिल कुमार मिश्र, सीडीओ अनिल कुमार पाण्डेय, एएसपी बृजेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed