{"_id":"5f84b2678ebc3e9b7a5bf4ba","slug":"corona-people-not-serious-lalitpur-news-jhs178497283","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे थमे कोरोना, जब लोग नहीं गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे थमे कोरोना, जब लोग नहीं गंभीर
विज्ञापन
बैंक के बाहर लगी भीड़
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोरोना वायरस संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है। इसके बाद भी लोग कोरोना से बचने के जरूरी उपाय के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही नजारा बैंकों में देखने को मिल रहा है, जहां पर सामाजिक दूरी के लिए दो गज की दूरी तय की गई है, पर बैंक के अंदर दो इंच का भी फासला नहीं रखा जा रहा है। इससे संक्रमण का खतरा बरकरार है।
जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण का बढ़ता प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां कोरोना ने दस्तक भले ही देर से दी हो, लेकिन संक्रमण का दायरा व्यापक क्षेत्र में हो गया है। जिले में कोरोना की शुरुआत मई माह में हुई, जिसके बाद जून तक स्थिति ठीक रही, लेकिन जुलाई के बाद संख्या बढ़ती गई। अब तक के कोरोना काल में सितंबर में सबसे अधिक संक्रमण बढ़ा है और मौत भी अधिक हुई हैं। कोरोना से बचाव के लिए जरुरी उपायों में सामाजिक दूरी को प्राथमिकता दी गई है। हाथों को सैनिटाइज करने व मुंह पर मॉस्क लगाने जैसे कई नियम बनाए गए हैं।
सोमवार को शहर के तुवन चौराहे के पास स्थित एक बैंक व जिलाधिकारी आवास मार्ग पर स्थित दूसरी बैंकों में अधिकारी अपनी सुरक्षा के लिए अंदर भले ही सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए सीमित लोगों को अंदर आने की अनुमति दे रहे थे, लेकिन बाहर लाइनों में लगे लोगों में दो गज की दूरी तो दूर दो इंच का फासला तक नहीं है। इनमें कई तो मॉस्क तक नहीं लगाए रहते हैं। इनमें किसी की भी थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की जा रही है। कोविड-19 हेल्प डेस्क तक नहीं है। ऐसे में लोग बिना तापमान चेक कराए ही लाइनों में लगे हैं। यहां पर सैनिटाजर भी नहीं रखा है, जिससे लोग हाथों को साफ कर सकें। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। इससे स्पष्ट है कि सार्वजनिक स्थानों पर भी सावधानी नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद भी नहीं चेते अधिकारी
बीते दिनों तुवन चौराहे के पास स्थित एक बैंक में कई कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे, जिस पर बैंक में हड़कंप मच गया था। लेकिन इसके बाद भी न तो अधिकारियों ने सामाजिक दूरी बनाए रखने की सुध ली और न ही लोग बचाव को लेकर जागरुक नजर आए। यहां पर अब भी बचाव के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जबकि, यहां से दिन भर कई जिम्मेदार अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। इसके बाद भी सुधार नहीं हो पा रहा है। इससे संक्रमण नियंत्रण की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
----------
बैंकों में वर्तमान में अधिक लोग आ रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
संजय कुमार शुक्ला
प्रभारी निरीक्षक
शहर कोतवाली

बैंक के बाहर सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते लोग- फोटो : LALITPUR