{"_id":"5fc15b6e8ebc3e9b8b770a67","slug":"corona-no-mask-challan-39-thousand-41-lakh-recovered-lalitpur-news-jhs1821232174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में मास्क नहीं लगाने पर अब तक हुये 39 हजार चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में मास्क नहीं लगाने पर अब तक हुये 39 हजार चालान
विज्ञापन
corona hotspot.jpg
- फोटो : corona hotspot.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार द्वारा लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया। साथ ही मास्क नहीं लगाने पर चालान कर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। कोरोना काल के शुुरुआत में लॉकडाउन के दौरान से अब तक पूरे जिला में मास्क नहीं लगाने पर 39 हजार लोगों के चालान काटे गए और 41 लाख से अधिक का राजस्व वसूला गया। वहीं, शासन द्वारा मास्क नहीं पहनने पर दो हजार रुपये का चालान काटने का प्रावधान भी कर दिया गया है।
कोरोना काल में मार्च माह में लागू लॉकडाउन से अब तक साढ़े आठ माह की अवधि में पुलिस व यातायात विभाग द्वारा अभियान चलाकर लोगों को मास्क लगाने के लिये प्रेरित भी किया और नहीं मानने पर चालान भी काटे। ऐसे में कोरोना काल में अब तक पुलिस व यातायात विभाग द्वारा कुल 39 हजार 42 चालान काटे गये हैं, जबकि 41 लाख 68 हजार रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया है। हालांकि अब दो हजार रुपये का चालान काटने का प्रावधान होने पर लोग भी मास्क लगाकर वाहन चला रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के 175 मुकदमे दर्ज कर 451 लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। वहीं कोविड-19 के तहत 21 वाहन भी सीज किए हैं। हालांकि इसका प्रभाव यह रहा कि अब अधिकांश लोग मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलते हैं और लोगों ने सबक भी लिया है। वहीं कोविड-19 के तहत पूरे जिले में 25 हजार से अधिक वाहनों के भी ई-चालान किये हैं और उन पर एक करोड़, 74 लाख 92 हजार रुपये से अधिक जुर्माना भी लगाने की कार्यवाही की गयी है।
कोरोना काल के चलते मास्क नहीं लगाने पर चालान लगातार काटे जा रहे हैं। अब चालान राशि में संशोधन हो गया है। जिसके तहत यदि कोई बिना मास्क के वाहन चलाते मिलता है, तो उसका संशोधन राशि दो हजार रुपये के तहत ही चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
अनुज सिंह गंगवार, यातायात निरीक्षक।