फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona examination sample taken

संपर्क में आने वालों की बनाई जा रही कुंडली, सभी के भेजे जाएंगे सैंपल

Mon, 01 Jun 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
corona examination sample taken
ललितपुर। मोहल्ला नेहरुनगर निवासी महिला में कोरोना की पुष्टि होने के बाद आसपास के क्षेत्र के लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है। रविवार को 16 लोगों को चिह्नित किया गया, जिसमें नौ लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। वहीं, सर्वेक्षण करने वाली टीम ने 24 लोगों की जांच की, इसमें दो लोगों में लक्षण पाए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नेहरुनगर में एक महिला मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। महिला के मोहल्ले को 250 मीटर तक सील किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 टीमों का गठन कर सर्वेक्षण का कार्य शुरु कर दिया है। रविवार को 1413 घरों के 7666 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। सभी लोगों में कोरोना के लक्षणों की जानकारी ली गई। इस दौरान दो लोगों में सर्दी व जुकाम के लक्षण पाए गए, जिन्हें चिह्नित कर लिया गया है। सोमवार को सैंपल लेकर जांच को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, महिला मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नींकरण का कार्य किया गया, जिसमें 16 लोगों को चिह्नित किया गया है। इसमें नौ लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। सभी को क्वारंटीन किया गया है। महिला के दो परिजन व जिला अस्पताल के दो कर्मियों के सैंपल बीते दिवस भेजे गए हैं। आगे भी चिह्नींकरण का कार्य कर सैंपल जांच को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
नेहरुनगर में सर्वेक्षण का कार्य कराया जा रहा है। संपर्क में आने वाले लोगों की कुंडली खंगालकर सैंपल भेजे जा रहे हैं। आगे भी यही प्रक्रिया जारी रहेगी।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed