{"_id":"60984e488ebc3ed703064d7d","slug":"corona-died-negligence-lalitpur-news-jhs1946531176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक व्यक्ति को दो बार मृत बताकर बढ़ा दिया मौत का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक व्यक्ति को दो बार मृत बताकर बढ़ा दिया मौत का आंकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। तालबेहट के कोविड एल- 2 अस्पताल में शुक्रवार की रात चिकित्सकों द्वारा शराब पीने का मामला अभी थमा नहीं था कि एक कोविड जांच टीम की एक और लापरवाही सामने आई है। जांच रिपोर्ट में जिस व्यक्ति को शुक्रवार की सूची में मृत बताया गया था, उसी व्यक्ति को दोबारा शनिवार की सूची में भी मृत बताकर मृतकों की संख्या चार बता दी गई। मजे की बात यह है न तो पहले दिन उसका पता बताया गया है और न ही दूसरे दिन की सूची में, जबकि बाकी सभी कुछ एक समान है।
संक्रमण से लोग उबर नहीं पा रहे हैं, ऊपर से स्वास्थ्य विभाग नई-नई गलतियां करता जा रहा है। अब तो आंकड़ों का खेल भी गलत चल रहा है। चार मई को जहां एक ही व्यक्ति को सूची में दो बार संक्रमित दिखा दिया गया है, वहीं सात और आठ मई की सूची में एक ही व्यक्ति को दोनों दिन मृत दिखाकर संख्या बढ़ा दी गई। चार मई को जारी संक्रमितों की सूची में 200 और 201 सीरियल नंबर पर एक किशोर का नाम और मोबाइल नंबर एक ही है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या को विभाग कितना सही बता रहा है, कहना मुश्किल है।
इसी प्रकार सात मई को जीवन लाल उम्र 60 वर्ष कोविड धनात्मक जो मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती थे उनकी मौत सूची में जारी की गई थी, जबकि इसी नाम के व्यक्ति, उम्र और निवासी की मौत को आठ मई की सूची में दर्शाया गया है। खास बात यह है कि दोनों दिन में उक्त व्यक्ति कहां का रहने वाला है, इसका जिक्र नहीं है। ऐसे में चिकित्सकों द्वारा प्रस्तुत आंकड़े पर कितना भरोसा किया जाए, यक्ष प्रश्न है।
विज्ञापन
-----
पोर्टल फीडिंग में गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ होगा। इसकी जांच कराकर आगे से इसमें सुधार कराया जाएगा।
- डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी