फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   copyless exam

आज से शुरु हुई बोर्ड परीक्षा, नकलविहीन कराने प्रशासन ने कसी कमर

Tue, 06 Feb 2018 01:19 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Tue, 06 Feb 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
copyless exam
copyless - फोटो : demo
यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने की पूर्व संध्या जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बैठक आयोजित करके परीक्षा को तैयारियों का जायजा लिया और परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार 6 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने परीक्षा आयोजन कराने की तैयारियों से अवगत कराते हुए बताया कि बोर्ड परीक्षा 06 फरवरी से 12 मार्च तक संचालित होगी। इस परीक्षा में हाईस्कूल के संस्थागत 22,620 एवं व्यक्तिगत 1,505 कुल 24,125 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। इंटरमीडिएट के संस्थागत 14,101 एवं व्यक्तिगत 594 कुल 14,695 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। जनपद में 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी, पहली पाली सुबह 7 बजे से सवा दस बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से सवा पांच बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित कर दिया है कि परीक्षा केंद्र परिसर के अंदर पाठ्य सामग्री नहीं ले जाने दी जाए। परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश के पूर्व ही गेट पर आंतरिक निरीक्षण दस्तों द्वारा परीक्षार्थियों की व्यापक रूप से तलासी ली जाएगी और सेलुलर फोन, कैल्कूलेटर स्केनर, पेजर आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सर्वथा वर्जित रहेगा। डीआईओएस ने यह भी बताया कि छात्रों का शिटिंग प्लान शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार बनाया गया है। सचल दस्तों की प्रत्येक टोली सुरक्षा बल के साथ केन्द्रों का भ्रमण कर केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगी और इस सचल दल में महिला निरीक्षणकर्ता को भी शामिल किया गया है, जो बालिकाओं की तलाशी लेगी। परीक्षा के दौरान आकस्मिक निरीक्षण के फलस्वरूप केंद्र की डायरी में निरीक्षण अधिकारी का हस्ताक्षर तिथि एवं समय सहित अंकित किया जाना अनिवार्य है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह द्वारा सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि सभी तैनात मजिस्ट्रेट बोर्ड परीक्षा को शान्तिपूर्ण, सकुशल तथा सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होने यह भी कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केन्द्रों पर प्रकाश तथा विशेष रूप से परीक्षार्थियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था अभी से सुनिश्चित कर लें। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता द्वारा परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए जाने वाले पुलिस बल के बारे में जानकारी दी और उन्होंने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है और सचल दल के साथ ही सुरक्षा कर्मी रहेंगे। इसके बाद जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री द्वारा वीडिये कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पूर्ण गंभीरता से संपन्न कराई जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में नकलचियों पर नियंत्रण स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्राओं की मॉनीटरिंग महिला कान्सटेबल ही करें, सभी कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे चालू रहें, सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा से पूर्व सभी कक्षों के सीसीटीवी कैमरे चेक कर लें कि वे सुचालित अवस्था में हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग का जायजा लें एवं सीटिंग प्लान पर गंभीरता से ध्यान दें। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति का कोई भी सदस्य परीक्षा की अवधि में विद्यालय में नहीं रहेगा। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर महेश प्रसाद दीक्षित, उप जिलाधिकारी तालबेहट हरिओम शर्मा, उप जिलाधिकारी देवेंद्र पाल, उप जिलाधिकारी मड़ावरा विधेश, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर हिमान्शु गौरव समेत विभिन्न विभागों से तैनात जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed