{"_id":"64c1787af657d3ddd304fa64","slug":"convenience-now-there-will-be-no-queue-at-opd-window-due-to-online-registration-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-1388-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत : अब ऑनलाइन पंजीकरण से ओपीडी खिड़की पर नहीं लगेगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत : अब ऑनलाइन पंजीकरण से ओपीडी खिड़की पर नहीं लगेगी कतार
Thu, 27 Jul 2023 01:18 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिला अस्पताल को हाईटेक बनाने के लिए चिकित्सालय में ओपीडी पर्चों को ऑनलाइन कर दिया है। मरीज अपना डाटा ऑनलाइन डालकर मोबाइल पर टोकन प्राप्त कर सकते हैं, इसके बाद उन्हें तत्काल पर्चा खिड़की पर टोकन नंबर के माध्यम से पर्चा मिल जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए अलग खिड़की बनाई है। इसे अलावा ऑफलाइन पर्चे भी पूर्व भांति बनते रहेंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की बीमारी का पूरा ब्योरा रखने के लिए आभा आईडी बनाई है। लेकिन मरीज अशिक्षा के कारण इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं। अधिकत्तर मरीज इसका उपयोग कर सकें, इसके लिए जिला अस्पताल मेें अब ओपीडी पर्चें के ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ कर दिया है। इसमें मरीज को अपने मोबाइल के माध्यम से आभा आईडी पर अपना ब्योरा दर्ज करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर मरीज को एक टोकन नंबर मिलेगा, जिसको पर्चा खिड़की पर दिखाना होगा। इसके बाद उसे तत्काल ही पर्चा मिल जाएगा। उसे लंबी कतार में इंतजार नहीं करना होगा। साथ ही मरीज की बीमारी व इलाज संबंधी ब्योरा भी इसी आईडी पर दर्ज होगा। हालांकि अभी चिकित्सकों ने इस प्रक्रिया को प्रारंभ नहीं किया है। जल्द की यह प्रक्रिया भी लागू की जाएगी, लेकिन आभा आईडी पर ऑनलाइन पर्चा बनने से जल्द ही यह प्रक्रिया भी लागू हो जाएगी। इसके लिए चिकित्सालय प्रशासन ने बार कोड युक्त पर्चे पर्चा खिड़की के आसपास चिपकाए गए हैं।
ऑनलाइन पंजीकरण से पर्चा खिड़की पर लगने वाली कतार में कमी आएगी। शिक्षित लोग इस सुविधा लाभ आसानी से उठा सकेंगे। जल्द की इस प्रक्रिया को और सरल करते हुए, आम मरीजों को मुहैया इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। आभा आइडी को भी जल्द की प्रभावी किया जा रहा है। मरीजों को प्राप्त टोकन 30 मिनट तक मान्य होगा। - डॉ राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक।