फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   contruction start, broken restroom site

प्रतीक्षालय के पास निर्माण कार्य कराने लगे दबंग, नहीं हो रही सुनवाई

Wed, 01 Sep 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
contruction start, broken restroom site
कैप्सन - प्रतिक्षालय की जमीन पर होता निर्माण - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। निजी स्वार्थ के लिए लाखों रुपये की लागत से बनाया गया यात्री प्रतीक्षालय गिराने वाले दबंगों के खिलाफ शिकायती पत्र देने के बाद कोई कार्रवाई न होने से दबंगों ने अब प्रतीक्षालय के समीप निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

कड़ेसराकलां में ग्राम पंचायत द्वारा लाखों रुपये की लागत से एक यात्री प्रतीक्षालय बनवाया था। प्रतीक्षालय के समीप की जमीन को एक दबंग ने खरीद लिया है। इसके बाद उसने प्रतीक्षालय को कई बार तोड़ने का प्रयास किया। जुलाई माह में रात में ट्रैक्टर से प्रतीक्षालय को तोड़ दिया गया था। बवाल होने पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान ने भी खानापूर्ति करने के उद्देश्य से अज्ञात के नाम मामला दर्ज कराने का शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को दिया। वहीं पुलिस ने भी मामले को काफी हल्के में लिया। ऐसे में अब दबंग ने प्रतीक्षालय के समीप अपना निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

उनका मानना है कि यदि लाखों रुपये के प्रतीक्षालय गिराने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में शासकीय भवनों की सुरक्षा करना काफी मुसीबत भरा हो जाएगा। जेई पीडब्लूडी ज्ञान सिंह का कहना है कि सड़क के किनारे बिना नक्शा पास कराए किसी भी सूरत में निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, संदीप मिश्रा, बीडीओ तालबेहट ने कहा कि प्रतीक्षालय गिराने वालों पर मामला दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र लगभग एक माह पूर्व दिया जा चुका है । इसके बाद निर्माण कार्य होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में 27 जुलाई को ग्राम प्रधान और तत्कालीन ग्रापअ ने पुलिस को मामला दर्ज कराने के लिए प्रार्थना दिया था। जमीन पर निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
इंद्रेश गौतम, ग्राम पंचायत अधिकारी कड़ेसराकलां
मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज है। इसके बावजूद यदि उस जमीन पर निर्माण कार्य होता है तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
- कामता प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed