फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Controversy over setting up of nursing home camp in the district hospital

Lalitpur News: जिला अस्पताल में नर्सिंग होम का शिविर लगने पर विवाद

Sat, 27 Jan 2024 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Controversy over setting up of nursing home camp in the district hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को झांसी के एक नर्सिंग होम की ओर से लगा स्वास्थ्य शिविर चर्चा का विषय बना रहा। आरोप है कि नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने यहां ओपीडी के मरीजों को भी देखा और उनकी जांच कराई। इस मुद्दे पर विभागीय अफसरों के विरोधाभासी बयान सामने आए हैं।
मेडिकल कॉलेज में तब्दील जिला अस्पताल में शनिवार को एक नर्सिंग होम ने बैनर लगाकर शिविर लगाया। यहां ओपीडी में नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने मरीजों से मर्ज जाना और बगल के कक्ष में सामान्य जांच भी की। इससे जिला अस्पताल के चिकित्सक ओपीडी में नजर नहीं आए और मरीज इधर-उधर भटकते हुए वापस हो गए। वहीं, सरकारी अस्पताल के चिकित्सक भी शिविर में सहयोग करते नजर आए।
विज्ञापन

---
जिला अस्पताल में निजी नर्सिंगहोम के शिविर की नहीं दी अनुमति
जिला अस्पताल के एनसीडी सेल में निजी नर्सिंग होम के द्वारा बैनर लगाकर शिविर लगाए जाने के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि सीएमओ कार्यालय से कोई अनुमति नहीं दी है। सरकारी परिसर में निजी नर्सिंग होम का शिविर लगाया जाना गलत है। यह नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सरकारी परिसर में नहीं लग सकता नर्सिंग होम का शिविर
जिला अस्पताल या किसी सरकारी अस्पताल में नर्सिंग होम का बैनर लगाकर या बिना बैनर के कोई शिविर नहीं लगाया जा सकता। यह पूरी तरह गलत है। विभागीय अधिकारियों से जानकारी की जाएगी।

- डॉ. आरके सोनी, अपर स्वास्थ्य निदेशक
---
यह मेरा अधिकार
जिला अस्पताल/स्वशासी राज्य चिकित्सा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग होम का शिविर लगाया गया है। यह मेरा अधिकार है। इसमें मुझे किसी से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है। शिविर में मरीजों को निशुल्क सेवाएं दी गई हैं।
-डॉ. द्विजेंद्र नाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed