{"_id":"682cd74696445c09450e7aff","slug":"contract-with-bhu-to-modernize-drug-park-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-135494-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ड्रग पार्क को आधुनिक बनाने के लिए बीएचयू से अनुबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ड्रग पार्क को आधुनिक बनाने के लिए बीएचयू से अनुबंध
विज्ञापन
ललितपुर। सैदपुर में बन रहे बल्क ड्रग पार्क को तकनीकी रूप से विकसित करने के लिए आईआईटी बीएचयू से यूपीसीडा ने एमओयू साइन किया है। ड्रग पार्क की डिजायन, उद्योगों की स्थापना, उनके संचालन, कंपनियों की भागीदारी, उत्पादों की समीक्षा, मूल्यांकन व प्रमाणन में बीएचयू की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
महरौनी तहसील के ग्राम सैदपुर सहित पांच गांवों की 1472 एकड़ भूमि पर यूपीसीडा बल्क ड्रग फार्मा पार्क विकसित करने जा रहा है। प्रथम चरण में 350 एकड़ भूमि पर विकास कार्य किया जा रहा है। मास्टर प्लान तैयार है। शासन ने 450 करोड़ रुपये निर्गत किया है। प्रथम चरण में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए 28 प्लाट तैयार किए गए हैं। इन प्लाटों का आवंटन निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
नामी संस्थाओं को बनाया नॉलेज पार्टनर
ड्रग पार्क में अभिनव उपकरण भी तैयार किए जाएंगे। इसके लिए कई बड़ी संस्थाओं को जोड़ा जा रहा है। यूपी सरकार ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) जैसी नामी संस्थाओं को बल्क ड्रग पार्क से जोड़ते हुए उन्हें अपना नॉलेज पार्टनर बनाया है। इससे मेडिकल सेक्टर में रिसर्च को बढ़ावा मिल सकेगा। नए उपकरण भी तैयार किए जा सकेंगे, जिससे गंभीर बीमारियों को जल्द चिह्नित किया जा सके। प्रदेश सरकार ने सीएसआईआर की 43 और डीआरडीओ की 46 प्रयोगशाला से एमओयू साइन किए हैं। यहां सस्ती दवाओं के लिए शोध होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मुख्यमंत्री की सलाहकार समिति 24 मई को करेगी निरीक्षण
सैदपुर में बनने वाले फार्मा पार्क का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री की विशेष सलाहकार समिति के सदस्य 24 मई को आएंगे। वह सुबह 10 बजे वहां निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। इन सदस्यों में मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी, आर्थिक सलाहकार डॉ केवी राजू व खाद्य एवं सुरक्षा सलाहकार डॉ जीएन सिंह शामिल रहेंगे। इससे पहले भी विशेष सलाहकार अवनीश अवस्थी इस प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर चुके हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
24 मई को मुख्यमंत्री की सलाहकार टीम फार्मा पार्क का निरीक्षण करेगी। इसके अलावा पार्क को आधुनिक रूप से तैयार करने के लिए कई संस्थाओं से वार्ता चल रही है। कई के एमओयू भी साइन हुए हैं।
जॉनी बिल्टोरिया, प्रबंधक, यूपीसीडा।