फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   container crashed auto, 11 injured

कंटेनर की टक्कर से ऑटो में सवार ग्यारह घायल,

Mon, 08 Mar 2021 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
container crashed auto, 11 injured
road-accident.jpg - फोटो : road-accident.jpg
ललितपुर। थाना जखौरा के बांसी चौकी अंतर्गत ग्राम लखनपुरा के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने आगे से रही ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार 11 सवारियों घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना जखौरा के ग्राम बांसी से रविवार की शाम करीब पांच बजे सवारियों से भरी एक ऑटो बांसी से ललितपुर जा रही थी। अभी ऑटो लखनपुरा के पास ही पहुंची थी कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित कारों से भरे एक कंटेनर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो काफी दूर जाकर पलट गई और उसमें सवार 11 सवारियां घायल हो गईं। घायलों में सिद्धनपुरा स्थित आईटीआई के पास कांशीराम आवास कालोनी निवासी अंगूरी (55) पत्नी शंकर, केशव (10), ग्राम नदनवारा निवासी पूजा (35) पत्नी महेंद्र परिहार, मानव (3) पुत्र नरेंद्र, निकिता (17) पुत्री धीरज, ग्राम जखौरा के ग्राम बख्तर निवासी सीमा (20) पत्नी काशीराम, काशीराम (20) पुत्र नत्थू, ग्राम टेटा निवासी मुसकान (19) पुत्र नासिर, ग्राम बांसी निवासी कल्लू शर्मा (40) पुत्र सुंदरलाल, ग्राम लखनपुरा निवासी पंचम (62) पुत्र दमरू एवं ग्राम मुहारा निवासी पूरन साहू (40) शामिल हैं। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से हाइवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पूरन की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed