{"_id":"664a6374bd0fe5c0ba0c9754","slug":"container-broke-down-on-the-highway-near-galla-mandi-jam-for-four-kilometers-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-114906-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गल्ला मंडी के पास हाईवे पर कंटेनर खराब, चार किलोमीटर तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गल्ला मंडी के पास हाईवे पर कंटेनर खराब, चार किलोमीटर तक लगा जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अमरपुर गल्ला मंडी के पास हाईवे पर रविवार दोपहर एक कंटेनर खराब हो जाने से 3-4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस ने किसी प्रकार जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
अमरपुर के पास स्थित हाईवे किनारे गल्ला मंडी में पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही थीं। इस कारण हाईवे पर झांसी की ओर से सागर जाने वाली सड़क से निकलने वाले वाहनों को डायवर्ट करके ललितपुर से झांसी की ओर जाने वाले हाईवे से निकाला जा रहा था। इसी बीच करीब साढ़े ग्यारह बजे अमरपुर मंडी से कुछ दूर पहले स्थित पुल के समीप एक कंटेनर बीच सड़क पर खराब हो गया। वह न तो आगे जा पा रहा था और न पीछे। इससे दोनों ओर से वाहन फंस गए और 3-4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यातायात प्रभारी आलोक तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वाहनों को किसी तरह निकलवाया। अमरपुर मंडी के सामने वाली हाईवे, जोकि बंद की गई थी, उसे खुलवाया गया। तब कहीं जाकर करीब दो घंटे बाद जाम खुल पाया।