{"_id":"673252302f2609e6bc0d1fb4","slug":"consumers-will-get-relief-from-increased-capacity-of-transformer-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-123864-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत ट्रांसफार्मर की बढ़ी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत ट्रांसफार्मर की बढ़ी क्षमता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी/ललितपुर। बांसी उपकेंद्र पर स्थापित पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर दी गई है। इस उपकेंद्र के तहत विभिन्न फीडरों का ओवरलोड कम हो जाएगा, उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
33 केवी उपकेंद्र में पांच व दस एमवीए का एक-एक ट्रांसफार्मर रखा था। पांच एमवीए ट्रांसफार्मर से बांसी फीडर के माध्यम से बांसी सहित पच्चीस अन्य गांव को बिजली दी जा रही थी। दस एमवीए ट्रांसफार्मर से लखनपुरा, चिगलौआ एवं बार फीडर के 45 से 50 गांव को बिजली मुहैया कराई जा रही थी।
दस एमवीए ट्रांसफार्मर पर तीन फीडरों का लोड होने से आए दिन फाल्ट होने पर घंटों बिजली गुल रहती थी। विभाग ने पांच एमवीएम के स्थान पर सोमवार को दस एमवीए का ट्रांसफार्मर रखवाया है। इसके चलते बांसी सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले बांसी फीडर की बिजली दिनभर ठप रही।
विज्ञापन
म