फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Consumers created a ruckus, demanding the opening of a second counter for bill payments.

Lalitpur News: बिल जमा करने के लिए दूसरा काउंटर खुलवाने की मांग कर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Sun, 05 Apr 2026 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Consumers created a ruckus, demanding the opening of a second counter for bill payments.
- विद्युत खंडीय कार्यालय से एक कर्मचारी को बुलाकर दूसरे काउंटर पर बिल जमा कराए
विज्ञापन

- बैलेंस निगेटिव व शून्य होने पर तीन दिन पहले कट गए थे 5518 प्रीपेड कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नझाई विद्युत उपखंड कार्यालय में एक काउंटर बंद होने और एक ही काउंटर पर बिल जमा करने के लिए घंटों लाइन में लगे लोगों ने हंगामा कर दिया। बंद काउंटर की खिड़की को धक्का देना शुरू कर दिया। इस पर अधिकारियों ने जिला पंचायत स्थित कार्यालय से दूसरा कर्मचारी बुलाकर काउंटर संचालित कराया।
जनपद में दोनों विद्युत खंडों के अंतर्गत लगभग 38 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं और इनमें लगभग 35 हजार मीटर प्रीपेड हो गए हैं। बीते तीन दिन पहले एक अप्रैल को निगेटिव बैलेंस या शून्य बैलेंस से भी कम बैलेंस होने पर जिले में लगभग 5518 प्रीपेड मीटरों के कनेक्शन कटने से बिजली गुल हो गई थी। इससे उपभोक्ता परेशान हो गए और नझाई बाजार उपकेंद्र में पहुंचकर निगेटिव बैलेंस भरने के साथ ही रिचार्ज कराने के लिए भीड़ लगने लगी।
विज्ञापन

शनिवार को भी बिजली बिल काउंटरों पर भीड़ लगी रही। वहीं, नझाई बिजली घर पर शनिवार को दो काउंटर के स्थान पर एक ही काउंटर चल रहा था, इससे उपभोक्ता परेशान हो उठे और सुबह नौ-दस बजे से लाइन में लगने के बाद दोपहर में जब एक बजे तक भी नंबर नहीं आया तो यहां उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया, बबाल ज्यादा बढ़ता देख एसडीओ संजय सागर ने जिला परिषद स्थित विद्युत खंडीय कार्यालय से एक कर्मचारी बुलाकर दूसरा काउंटर खुलवाया, तब कहीं उपभोक्ता शांत हुए। वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने बंद चल रहे दूसरे विद्युत काउंटर की खिड़कियों को धक्का भी देना शुरू कर दिया। इससे यहां हंगामे की स्थिति बन गई। हालांकि अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को समझाकर कुछ ही देर में नया काउंटर खोला और उपभोक्ताओं के बिलों के रिचार्ज होना शुरू कर दिए गए, तब कहीं जाकर उपभोक्ता शांति हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
‘हमारी लाइट चालू करा दो वरना कचहरी के चक्कर लगाना पड़ेगा’
स्मार्ट मीटर में बैलेंस शून्य होने पर बंद कनेक्शन को चालू कराने के लिए रिचार्ज कराने के बाद भी लाइन चालू न होने पर गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं। शनिवार को विद्युत विभाग के ग्रुप पर उपभोक्ता सारे दिन कनेक्शन चालू कराने की मांग करते रहे। इस ग्रुप पर उपभोक्ता ऋषी कुशवाहा ने तो यहां तक लिख दिया ‘हमारी लाइट चालू करा दो वरना सोमवार को कचहरी के चक्कर लगाना पड़ेगा’। मालूम हो कि उन्होंने दो हजार रुपये जमा कर दिए थे इसके बाद भी लाइन चालू नहीं हुई। इसके अलावा भी कई उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई।

00000000
नझाई बिजली काउंटरों पर दो विद्युत काउंटर खुले हैं, इनमें एक सीएससी काउंटर का कर्मचारी बीमार होने पर अवकाश पर है। उपभोक्ता दोनों काउंटर खोलने की मांग कर रहे थे, जिस पर एक अतिरिक्त काउंटर खोला गया है।
-संजय सागर, उपखंड अधिकारी,नझाई उपकेंद्र, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed