फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Construction work of the city's main road has been completed 25% in 40 days

Lalitpur News: 40 दिन में 25 फीसदी हुआ शहर के मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य

Thu, 22 May 2025 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Construction work of the city's main road has been completed 25% in 40 days
11 करोड़ से किया जा रहा 3.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण, सुगम होगा आवागमन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के निर्माणाधीन मुख्यमार्ग का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। नौ अप्रैल से शुरू किया गया कार्य 40 दिन में 25 फीसदी पूर्ण हो गया है। इसमें ढुराबाजार से सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। चौड़ीकरण के लिए दोनों ओर बांध तिराहा से ढुराबाजार तक खोदाई कर गिट्टी डाल दी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2025 के अंत तक कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। इससे आवागमन सुगम हो जाएगा।
शहर में 3.5 किलोमीटर मुख्यमार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा 10.97 करोड़ से किया जा रहा है। अब सड़क 10 मीटर चौड़ाई में बनाई जा रही है। आठ अप्रैल को भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क का कार्य ढ़ुराबाजार से गोविंदसागर बांध हाईवे की ओर किया जा रहा है। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए बांध तिराहा से ढुराबाजार तक दोनों ओर फुटपाथ की खोदाई कर दी गई है। इसमें गिट्टी भी डाल दी गई है। अब ढ़ुराबाजार तिराहा से सीसी सड़क डाली जा रही है।
विज्ञापन

वर्तमान में लगभग 40 मीटर तक सीसी सड़क के एक ओर डाल दी गई है। प्रतिदिन लगभग 15 मीटर तक सड़क डाली जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब तक 25 फीसदी सड़क का कार्य हो गया है। हालांकि कार्य को अप्रैल 2026 तक पूर्ण किया जाना है। अधिकारियों का दावा है कि दिसंबर तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे शहर में आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पुलियों का भी किया जा रहा निर्माण
ढ़ुराबाजार से चौकाबाग तक दो स्थानों पर जलभराव की समस्या होती है। इसमें ढुराबाजार में बारिश का पानी जमा होता है। साथ ही चौकाबाग की ओर पुलिया के पास नाली के अभाव में सड़क पर पानी बहता है। ऐसे में जलभराव व निकासी के लिए दो पुलिया बनाई जा रही हैं। इसमें ढुराबाजार की आधी पुलिया बन गई है। इसका लेंटर डाला जा रहा है। वहीं दूसरी पुलिया का भी कार्य किया जा रहा है।

वर्जन
शहर के मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। वर्तमान में 25 फीसदी कार्य हो गया है। दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
-विजयचंद्र, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed