फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   construction three mounth

प्रमुख सचिव ने दिए तीन माह में भवन पूर्ण करने के निर्देश

Wed, 15 Jul 2015 01:47 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 15 Jul 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में बनाए जा रहे सीएमओ कार्यालय निर्माण में विलंब पर शासन ने गंभीर रुख अपना लिया है। प्रमुख सचिव ने कार्यदायी संस्था को तीन महीने में भवन पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही संस्था की ओर से प्रस्तुत किए गए पुनरीक्षित लागत के प्रस्ताव पर विचार करने से इंकार कर दिया है।


कार्यदायी संस्था पैक्सफेड ने मार्च 2012 में सीएमओ कार्यालय परिसर में 1,51,18,000 रुपये की लागत से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का निर्माण शुरू किया था। अनुबंध के मुताबिक कार्यालय का निर्माण जून 2013 में पूर्ण होना था, लेकिन जून 2015 बीतने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। कार्यालय के मद में जारी किए गए 149.77 करोड़ रुपये व्यय किए जाने के बाद भी कार्यालय में कमियों का अंबार लगा हुआ है।


निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण न किए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जहां 6,43,714 रुपये की पेनल्टी निर्धारित कर दी है। वहीं, सीएमओ की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव अरविंद कुमार ने उत्तर प्रदेश विधायन और निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (पैक्सफेड) लखनऊ के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर तीन महीने में भवन निर्माण पूर्ण करके विभाग को हस्तगत कराने के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही, कार्यदायी संस्था की ओर से प्रस्तुत की पुनरीक्षित लागत पर विचार करने से साफ इंकार कर दिया है। गौरतलब है कि अमर उजाला ने तीन जुलाई के अंक में पेज नंबर पांच पर दो वर्ष बाद भी नहीं बना सीएमओ कार्यालय नामक खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 

बाक्स
पड़ सकता है पैक्सफेड को कार्य आवंटन पर असर
प्रमुख सचिव की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निर्माण कार्य में लेटलतीफी का असर पैक्सफेड को भविष्य में आवंटित होने पर कार्यों पर भी पड़ सकता है, क्योंकि निर्माण कार्य में हुए विलंब के लिए कार्यदायी संस्था के स्तर पर ही शिथिलता और अनियमितता बरती गई है। भविष्य में निर्माण कार्य आवंटित होने से पूर्व इस कार्य में व्याप्त कमियों को पूर्ण करके भवन हस्तगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पैक्सफेड ने की थी 83 लाख रुपये पुनरीक्षित लागत की मांग
परियोजना अभियंता पैक्सफेड निर्माण प्रखंड झांसी संतोष कुमार पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग से पुनरीक्षित आगणन वर्कडन एंड वर्क टूबीडन के आधार पर 83 लाख एक हजार रुपये अतिरिक्त पुनरीक्षित लागत की मांग की थी, जिस पर शासन ने विचार करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed