{"_id":"65de518e1a801297ef02d756","slug":"construction-of-information-complex-stuck-due-to-lack-of-land-lalitpur-news-c-11-jhs1008-270774-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: भूमि न मिलने से अटका सूचना संकुल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: भूमि न मिलने से अटका सूचना संकुल का निर्माण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। वर्ष 2015 से शासन स्तर से सूचना संकुल निर्माण के लिए एक एकड़ भूमि मांगी गई थी। सूचना निदेशालय ने इमारत के लिए दो करोड़ की धनराशि भी प्रस्तावित की थी, लेकिन राजस्व विभाग अभी तक भूमि उपलब्ध नहीं करा पाया। पिछली बार दिसंबर 22 में जिलाधिकारी अन्ना वी दिनेश कुमार ने इस संबंध में अंतिम पत्र लिखा था। इसके बाद से जिला प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई।
जनपद मुख्यालय पर सूचना संकुल का निर्माण कराया जाना था। शासन स्तर से पिछले नौ सालों से पत्र लिखे जा रहे हैं, लेकिन अभी तक जगह नहीं मिल पाई। विगत वर्षों में सूचना विभाग से सटी भूमि को इस भवन के लिए देने का प्रस्ताव बनाया जा रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब योजना जहां की तहां अटकी है। संकुल भवन में अधिकारी कक्ष, स्टाफ कक्ष, प्रचार कक्ष, स्टोर रूम, गैराज, सार्वजनिक शौचालय, 25 दोपहिया व पांच चार पहिया पार्किंग, सौ व्यक्तियों की क्षमता वाला कांफ्रेंस हाल, फर्नीचर, जनरेटर, ऑडियो व प्रोजेक्टर युक्त वीआईपी कक्ष, बड़ा हॉल, वाचनालय, स्टोर रूम, टॉयलेट का निर्माण होना था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
शासन से प्रस्ताव आया था, अभी तक भूमि का चयन नहीं हो सका है। जल्द भूमि चिह्नित कर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्र भेजा जाएगा।
सुरजीत सिंह, सहायक सूचना आयुक्त