{"_id":"61a138b161aa20451603874a","slug":"constitution-day-celebrated-lalitpur-news-jhs2096473163","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है संविधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है संविधान
विज्ञापन
संविधान दिवस मनाते शिक्षक
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शुक्रवार को विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं व कार्यालयों में संविधान दिवस मनाया गया। इसमें संविधान की जानकारी दी गई, साथ ही संविधान की शपथ दिलाई गई।
पनारी स्थित जय बुंदेलखंड कॉलेज ऑफ लॉ में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें छात्रों ने शपथ लेकर संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्य की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय निदेशक केदारनाथ तिवारी ने संविधान को भारतीय लोकतंत्र की सर्वोच्च शक्ति बताया। प्रशासनिक अधिकारी रामनारायण मिश्र ने राष्ट्र ध्वज, राष्ट्रगान का सम्मान और राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा जैसे मौलिक कर्तव्य की जानकारी दी। इस मौके पर रूपेश साहू, छात्र आशुतोष लोधी, टीकाराम राजपूत, महेश प्रसाद, सनी जैन, शिवानी दिनकर, आकांक्षा, शुभम पाठक, मोहम्मद खलील आदि मौजूद रहे।
रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। प्राचार्य प्रो. केशव देव ने कहा कि संविधान से हमें मौलिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी जानकारी होती है। अंत में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम समारोह के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें प्रथम राधा निरंजन, द्वितीय देवेंद्र कुमार, तृतीय रोशन राठौर व सांत्वना आकांक्षा साहू को दिया गया। इस दौरान डॉ. रीतेश कुमार खरे, डॉ. मनीष कुमार वर्मा, डॉ. रविंद्र कुमार सरोनिया, अर्चना सुरोठिया, अनुराधा सिंह, डॉ. इच्छा ओमर, डॉ. सुनील कुमार यादव, छात्र-छात्राओं में प्रिंस राठौर, वैष्णवी राठौर, मनीषा रजक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हमें कानून का सम्मान करना चाहिए : न्यायाधीश
ललितपुर। पहलवान गुरुदीन विधि महाविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (न्यायाधीश) हरीश कुमार व तहसीलदार श्याममणि त्रिपाठी, ममता श्रीवास, रागिनी प्रजापति व प्रबंध निदेशक डॉ. सौरव यादव और प्राचार्य डॉ. महेश कुमार झा ने मां सरस्वती व डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश ने कहा कि हमें कानून का सम्मान करना चाहिए तभी एक सशक्त राष्ट्र की कल्पना सार्थक होगी। इस दौरान डॉ. कमलेश मौर्य, अमितेंद्र सिंह चौहान, प्रो. समरीन नाज, प्रो गंगाराम विश्वकर्मा, प्रो. रमाकांत सिंह, प्रो. राम लखन यादव, प्रो. उत्कर्ष जैन, प्रो.भजन लाल साहू, प्रो. नारायण दास, प्रो. सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
हमारा संविधान भारत की महानता का घोषक है
पाली। छत्रपति शिवाजी एमएसडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाली में संविधान दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। प्राचार्य उमाशंकर चौरसिया व कार्यक्रम अधिकारी नरेश निरंजन ने मां शारदा के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम अधिकारी नरेश निरंजन ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को शपथ दिलाते हुए कहा हमारा संविधान भारत की महानता का घोषक है। खेमचंद चौरसिया ने कहा कि संविधान के निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य संविधान सभा के कठिन परिश्रम का फल है। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश कुमार, संध्या चौरसिया, रानी चौरसिया और जगदीश कुशवाहा, करुणाकर शर्मा, एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई
बार/मड़ावरा। ब्लाक बार के ग्राम वस्त्रावन स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में संविधान की शपथ दिलाई। इंचार्ज प्रधानाचार्य हाकिम सिंह ने कहा संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। सहायक अध्यापक सुनील जैन व शिक्षकों ने छात्रों केे संविधान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। मड़ावरा में उपजिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने राजस्व कर्मियों को संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठा व आस्था की शपथ दिलाई। एसडीएम ने बताया कि 26 नवंबर को हर साल देश में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, लखनलाल श्रीवास्तव, सुमित कुमार, राजुल सक्सेना, कालूराम, सूरजप्रकाश श्रीवास्तव, शिवदत्त सिंह, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, जयराम पटेल, सेवाराम आदि मौजूद रहे।
फोटो-51
अधिवक्ताओं ने मनाया संविधान दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला बार संघ के तत्वावधान में न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को बैज लगाकर संविधान दिवस मनाया गया।
जिला बार सभागार में अध्यक्ष ओमप्रकाश घोष द्वारा अधिवक्ताओं को संविधान की रक्षा और कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ अधिवक्ता राम सिंह कुशवाहा द्वारा संविधान से संबंधित अहम जानकारी उपस्थित सदस्यों को मुहैया कराई। साथ ही संविधान के उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया। इस मौके पर जिला बार संघ से मुख्य तौर पर अधिवक्ता राम सिंह कुशवाहा, नंदराम जयसवाल, सुरेश कुमार सोनी, त्रिलोकी नाथ बिलगैंया, शिवबरन सिंह, कैलाश बाबू समैया, अशोक कुमार जैन, अंकित जैन बंटी, मुकेश कटारे, शंकर लाल कुशवाहा, जितेंद्र ठाकुर, दयाशंकर चौबे, दीपक राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, लखन यादव, जगदीश पटेल, रवींद्र घोष, गौरव चौबे, रोहित कुशवाहा, अमन सुरजिया, अनुराग लोधी, केपी राजपूत, कपिल तिवारी, केहर सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, शेर सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह राजपूत, आशीष साहू, राकेश श्रीवास, उमाशंकर कुशवाहा, छोटे लाल कुशवाहा आदि कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
उधर, हरौनी में सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट में संविधान दिवस के अवसर पर बाह्य न्यायालय में संविधान की शपथ सिविल जज (जूडि) सुरेखा सिंह ने दिलाई। इस मौके पर न्यायालय के कर्मचारीगण विवेक यादव, अक्षय पुरोहित, बृजेश देवलिया, राम भरोसे व अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहें।

छत्रपति शिवाजी महाविद्यालय में संविधान दिवस में मौजूद छात्राएं- फोटो : LALITPUR

भगवान आदिनाथ महाविद्यालय में संविधान दिवस में मौजूद छात्राएं- फोटो : LALITPUR