फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Conservation efforts brought color, sparrow started chirping in the courtyard

रंग लाए संरक्षण के प्रयास, आंगन में चहकने लगी गौरैया

Mon, 28 Feb 2022 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Conservation efforts brought color, sparrow started chirping in the courtyard
ललितपुर। फाल्गुन माह में बसंती बयार चलने लगी है। पक्षियों की सुरीलीं आवाजें सुनाई देने लगी हैं। वहीं नन्हीं सी गौरैया फुदकती, कूदती हुई घर-आंगन और स्कूलों में चीं-चीं की आवाज करती हुई दिखाई देने लगी हैं। नगर के एक शिक्षक ने गौरैया को संरक्षित करने की पहल की है।
विज्ञापन

शिक्षक पुष्पेंद्र जैन बताते हैं कि गत वर्ष गौरैया संरक्षण के लिए बच्चों ने लकडी व गत्ते के घोसले बनाए थे। उन घोसलों को विद्यालयों में भी लगाया गया था। जिनमें गौरैया आकर बैठकर चीं-चीं की मधुर आवाज करती हुई दिखाई देने लगी है। गौरैया दाना लाकर घोंसलों में बैठे हुए नन्हें बच्चों को दाना चुगाती है। इस दृश्य को देखकर बच्चों के मन में करुणा की भावना जागृत हो रही है। बच्चे अपने मित्रों को भी गौरैया संरक्षण की प्रेरणा दे रहे हैं। 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है नन्हीं गौरैया घर,आंगन और विद्यालयों में चीं-चीं की सुमधुर ध्वनि करती हुई दिखाई दे रही है। बताते चलें बच्चों ने गतवर्ष घर-आंगन, बाग-बगीचों, स्कूलों में गौरैया के लिए लकड़ी, गत्ते के गौरैया घर बनाकर लगाए गए थे। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का सजग प्रहरी बनकर गौरैया संरक्षण के लिए एक छोटा सा प्रयास किया था जो सफल होते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

गौरैया संरक्षण को लेकर आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं
शिक्षक पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि करुणा इंटरनेशनल ललितपुर व मड़ावरा केंद्र के तत्वावधान में विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसके अंतर्गत बच्चों से लकड़ी और गत्ते के गौरैया घोसलों के साथ-साथ चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से नन्हीं गौरैया के आकर्षक चित्रों को बनवाया जाएगा। जिससे बच्चे गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं। प्रतियोगिता के माध्यम से अन्य बच्चे भी जागरूक हों और गौरैया संरक्षण के लिए अपना सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed