ललितपुर। कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत बार ब्लॉक के न्याय पंचायत देवरान में बैठक कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा गया। वक्ताओं ने कहा कि उद्योगपतियों के हित साधने को सरकार गुमराह कर रही है।
तालबेहट ब्लाक की बिजरोठा के ग्राम दोलता एवं महरौनी ब्लाक की न्याय पंचायत गुढा के ग्राम सौजना एवं विरधा ब्लॉक की डोगरा न्याय पंचायत के ग्राम पटोआ में आयोजित बैठक में समस्त न्याय पंचायतों के न्याय पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक सचिव का चयन किया गया। इस दौरान देवरान पंचायत में जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों व बेरोजगारों का शोषण कर रही है। वहीं, उद्योगपतियों का हित साधने का प्रयास कर रही है। प्रदेश में हत्याएं, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। 2 माह से किसान दिल्ली की सड़कों पर बैठकर काले कानूनों का विरोध कर रहे हैं लेकिन अहंकारी सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। विधानसभा प्रभारी महासचिव राकेश रजक ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में किसान, नौजवान, व्यापारी व कर्मचारी को सरकार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। बिरधा ब्लाक के ग्राम पटउआ में मोहन सिंह चंदेल ब्लॉक अध्यक्ष गणेश कुशवाहा की मौजूदगी में बैठक की गई। महरौनी के सोजना में बृजेश मिश्रा, रब्बी राजा, सुजान सिंह पटेल आशीष कुमार दुबे पीसीसी धनीराम अहिरवार आदि मौजूद रहे। ब्लॉक तालबेहट के बिजरोठा मैं बृजेश शांडिल्य बाबूलाल रजक बृजेश बंशकार खड़क सिंह यादव आदि उपस्थित रहे। बार ब्लॉक के देवरान में बैठक के दौरान पीसीसी बिट्टू राजा पिछड़ावर्ग के जिलाध्यक्ष पवन विश्वकर्मा ,लक्ष्मण सिंह यादव, प्रेम नामदेव, संदीप रजक ,सुशील श्रीवास ,लल्लू राजा भागीरथ रैकवार, गुलाब, सुरेश राजपूत, जगदीश सिंह, बहादुर लोधी, हरप्रसाद, सोहन सिंह, सुरेश, भूपत सिंह, गोकुल, राकेश साहू, शिवचरण साहू और प्रताप सिंह उपस्थित रहे।