फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   congress protest for umployment

यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने जलाई डिग्रियों की प्रतियां

Fri, 18 Sep 2020 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
congress protest for umployment
घंटाघर प्रांगण में प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। घंटाघर प्रांगण में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डिग्रियों की प्रतियां जलाकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला मोंटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उवेश खान ने आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विगत दिवस एक कानून पारित किया, जिसमें संविदा भर्ती जैसा काला कानून लागू किया गया। इससे पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसे तुरंत वापस लेते हुए पूर्व की तरह सरकारी भर्तियां करके युवाओं को रोजगार देने की मांग की।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मो. आसिफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवा एवं छात्र विरोधी नीतियां देश में लागू कर रहे हैं। देश में मजदूर, किसान परिवारों के लिए शिक्षा का निजीकरण बेहद घातक है। उन्होंने सरकार से शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष हरिबाबू शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव संजय जाटव, शुभम शुक्ला, ब्रजेश पाल, रोहित कुशवाहा, हिमांशु राणा, अजय कुशवाहा, पीयूष चतुर्वेदी, कुलदीप पाठक, सुनील अहिरवार, अजय वर्मा अमित कुशवाहा, निहाल, प्रिंस शुक्ला, मोनू पराशर, सुमित, उत्कर्ष नायक, सुमित कौशिक, आकाश झा, कपिल, नवनीत, सौरभ, अनिल, निखिल, अवधेश, अंकित साध, शैलेंद्र गौतम, रवि रैकवार, अमित कुशवाहा, राहुल सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed