{"_id":"60e5ec808ebc3ebb6613a6c5","slug":"congress-protest-against-inflation-lalitpur-news-jhs1989801170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंहगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंहगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ललितपुर। सूबे में पेट्रोल, डीजल सहित वस्तुओं पर लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
स्थानीय घंटाघर के सामने यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और अन्य फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह ने कहा कि सरकार आम आदमी को आर्थिक रूप से परेशान करने का काम कर रही है। कोरोना काल में कई लोगों के रोजगार छिन गए हैं, अब महंगाई की मार से आमजन त्रस्त हो चुका है। घरेलू खाद्य पदार्थ जैसे तेल, दाल, चीनी, घी जैसी अनेक वस्तुएं काफी मंहगी हो गई हैं। सरकार नाकामी छिपाने के लिए जनता को अन्य मुद्दों पर गुमराह कर रही है। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव दीपक शिवहरे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जुमलेबाजी से बाज नही आ रहे हैं। जनता को रोजगार चाहिए और वह सरकार देने मेें संजीदा नहीं है।
नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी और किसान परेशान है। इस मौके पर हरीबाबू शर्मा, प्रदेश सचिव उवेश खान, पीसीसी सदस्य धर्मेंद्र सिंह बुंदेला, बहादुर अहिरवार, जावेद शरीफ, रितिक शुक्ला मोंटी, असलम खान, मनीष श्रीमाली, पुनील देवलिया, मुकेश रजक, राकेश रजक, राममूर्ति तिवारी, कुलदीप पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो- 05
इंदिरा तिराहे पर किया प्रदर्शन
महरौनी। इंदिरा तिराहे पर प्रदेश सचिव संजय जाटव, नगर अध्यक्ष अखिलेश कुमार मलैया, राजेश खटीक, संदीप रिछारिया, रानू सिरौठिया, राकेश सेन, पृथ्वी सिंह, मुन्ना, अभिषेक सिंघई, दया शंकर रजक, नीतू झा, ज्योति सिंह, लक्ष्मी पटैरिया, महेंद्र, पुष्पेंद्र सिंह, सुनील कुमार, अजय कुशवाहा, श्याम शरण आदि मौजूद रहे। उधर, मड़ावरा तहसील रविंद्र राजपूत, तालबेहट में रोहित कुशवाहा, अनुराग कौशिक, सत्येंद्र राजपूत, सरविंद्रर सिंह बुंदेला ने प्रदर्शन किया।