फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   congress president samet 64 arrest

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत 64 पर मुकदमा

Mon, 28 Dec 2020 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
congress president samet 64 arrest
ललितपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में शनिवार को ग्राम दैलवारा से चित्रकूट के लिए निकाली जा रही गाय बचाओ- किसान बचाओ यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर कोविड-19 की गाइड लाइन के उल्लंघन में कोतवाली पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत चौदह नामजद एवं 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी चौकी दैलवारा में तैनात उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बीते रोज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में ग्राम दैलवारा में गोशाला से गाय बचाओ- किसान बचाओ यात्रा निकाली गई थी। प्रदेश अध्यक्ष समेत दर्जनों की संख्या में भीड़ एकत्रित हुई और कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया, जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना थी। इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, चंडी माता मंदिर निवासी प्रदीप रिछारिया, लक्ष्मीपुरा निवासी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील खजुरिया, किसान कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शेर सिंह यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलबंत सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, जिला सचिव महेंद्र, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव, प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बहादुर सिंह अहिरवार व कार्यकर्ता उवेश खान, मसौराखुुर्द निवासी ऊदल सिंह, खजरा निवासी बालकराम, चंडी माता नई बस्ती निवासी हेमंत जैन, आकाश जैन एवं पचास अज्ञात लोग शामिल रहे। तहरीर पर पुलिस ने धारा 269 व 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष का पता नहीं लगने पर थी धरना की योजना
शनिवार को गाय बचाओ- किसान बचाओ यात्रा निकालने के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत 64 कांग्रेसियों को स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में ले लिया था। इसके बाद शाम को प्रदेश अध्यक्ष को निजी मुचलका पर छोड़ने के बाद सीओ व एसडीएम की देखरेख में सरकारी वाहन से लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया। लेकिन, रात्रि में जब कांग्रेसियों को उनकी लोकेशन नहीं मिली और अधिकारियों के फोन नहीं लगे तो स्थानीय कांग्रेसी चिंतित हो गए और प्रशासन पर प्रदेश अध्यक्ष को गायब करने की आशंका होने पर घंटाघर के पास एकत्रित होकर रात में ही धरना की रणनीति तय कर ली थी। लेकिन, बाद में सुबह तक इंतजार करने का विचार करते प्रदेश अध्यक्ष का पता लगाने में लगे रहे। रात्रि में प्रदेश अध्यक्ष के लखनऊ पहुंचने की सूचना पर सभी ने राहत की सांस ली। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने बताया कि यह शासन व प्रशासन की मिली भगत थी, जिसके कारण प्रदेश अध्यक्ष के बारे में सूचना नहीं दी जा रही थी और इसी वजह से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। अब प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के कई पदाधिकारियंों पर कोविड-19 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन पार्टी मुकदमों से घबराने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed