फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Congress pratinidhi mandal will be meet prison member

Lalitpur News: कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने की बंदी मृतक के परिजनों से मुलाकात

Sat, 07 Jan 2023 10:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Congress pratinidhi mandal will be meet prison member
पाली/ललितपुर। जेल में बंदी की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा गठित प्रतिनिधि मंडल ने पाली पहुंचकर मृतक बंदी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारजनों द्वारा जेल प्रशासन पर लगाए जा रहे वसूली के आरोपों पर न्यायिक जांच कराए जाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पाली दुष्कर्म कांड के आरोपी विचाराधीन बंदी राजभान अहिरवार की जिला कारागार में फांसी लगाकर जाने देने से मौत होने के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा एक छह सदस्यीय कांग्रेस प्रतिनिधि गठित किया था। शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने पाली पहुंचकर मृतक बंदी के परिजनों से मुलाकात की। यहां मृतक के परिजनों ने जेल में पैसों की वसूली के लिए उक्त बंदी को प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने आरोप लगाए कि राजभान से जेल में पैसों की मांग की जाती थी, जिस पर परिजनों ने फोन-पे के माध्यम से जेल में एक फोन-पे नंबर पर रुपये भी भेजे हैं। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक परिवार का चिराग बुझ गया, वो भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

परिवारजन आरोप लगा रहे हैं कि किस तरह जेल में वसूली की जाती थी और वसूली भी फोन-पे से पैसे डाले जाते थे। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की मजिस्ट्रीयल जांच हो और जो भी दोषी हो, उन पर एफआईआर लिख कर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उक्त परिवार का जो व्यक्ति कमाता था, उसकी ही मृत्यु जेल में हो गई है, ऐसे में परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि एससीएसटी आयोग की टीम को भी यहां आना चाहिए और मृतक के परिवार को दस लाख रुपये आर्थिक मुआवजा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि जेल के अंदर ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए जिलाधिकारी को एक टीम बनाकर जांच शुरू करना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, प्रदेश सदस्य बहादुर अहिरवार एवं कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार चौरसिया एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जेल से छूटे बंदी ने सुनाई जेल में पैसों की कहानी
कस्बा पाली में मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल को पाली दुष्कर्म मामले में जिला कारागार से छूटे एक बंदी ने आरोप लगाते हुए बताया कि जेल में हर चीज का पैसा देना पड़ता है। यदि पैसा नहीं दिया जाता है या आवाज उठाता तो उसे प्रताड़ित किया जाता है। वहां हर सामान दोगुने दामों पर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed