फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   congress mass communication in devran

जय भारत महा संपर्क अभियान के तहत कांग्रसियों ने देवरान में किया जनसंपर्क

Fri, 20 Aug 2021 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
congress mass communication in devran
congress logo.jpg - फोटो : congress logo.jpg
ललितपुर। सरकार की लोकतंत्र व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी तीन दिवसीय जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत बृहस्पतिवार को न्याय पंचायत देवरान में ग्रामीणों से संपर्क किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रभारी पवन विश्वकर्मा ने डोर टू डोर संपर्क कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

जनसंपर्क के दौरान लोगों ने बताया सरकार द्वारा संचालित आवास योजना, विकलांग पेंशन, वृद्घा पेंशन, हस्तशिल्प विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है, ग्राम प्रधान ने देवरान में इंटर कॉलेज की मांग की है। जनसंपर्क क्षेत्र भ्रमण के दौरान सड़कों और सफाई की व्यवस्था बदहाल नजर आई। क्षेत्र में आज रात्रि प्रवास चौपाल का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इधर, जन संवाद कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कांग्रेस की नीतियों जैसे खाद्यान्न वितरण, मनरेगा, रोड, किसान कर्ज माफ, जन सूचना अधिकार आदि पर विस्तार पूर्वक बताया। उधर, प्रदेश सचिव व प्रभारी मनीराम कुशवाहा ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए बढ़ती महंगाई बेरोजगारी एवं शासन नीतियों को खस्ताहाल बताया व प्रदेश व देश में बढ़ते अत्याचार पर भी प्रकाश डाला, जिलाध्यक्ष श्री बलवंत सिंह राजपूत ने किसानों, गरीबों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए वर्तमान सरकार को कोसा है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव शेखर नलवंसी, पिछडा वर्ग विभाग प्रदेश महासचिव बृजेश नामदेव, न्याय पंचायत अध्यक्ष जगभान रजक, राहुल सेन, लक्ष्मण अहिरवार, सेवाराम, पर्वत लाल, परमू विश्वकर्मा, दीपचंद्र विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान देवरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed