फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   congress establishment day celebrated

लोकतंत्र बचाने का संघर्ष कर रही कांग्रेस:बलवंत

Tue, 29 Dec 2020 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
congress establishment day celebrated
कांग्रेस के 136 वां स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण करते कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने 136वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि आज कांग्रेस लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन

सर्वप्रथम जिला कार्यालय में पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके उपरांत ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि 136 वर्ष पहले जाति, धर्म, प्रांत वाद, संप्रदाय वाद से ऊपर उठकर एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाने एवं अंग्रेजों की गुलामी से निजात पाने के लिए कांग्रेस का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए गांधीवादी तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। इसके बाद पांच 5 किलोमीटर की यात्रा प्रारंभ की। इस दौरान कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम, महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा घंटाघर पहुंच कर महात्मा गांधी एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं, विधानसभा प्रभारी राकेश रजक एडवोकेट ने पार्टी की संवैधानिक उद्देशिका पढ़कर सुनाई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बृजनंदन किलेदार, सरदार वल्लभ भाई पटेल, जेल चौराहा के पास स्थित पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। यहां से मोहल्ला अजीता पुरा से होते हुए कांग्रेस कार्यालय पर पदयात्रा का समापन किया गया। यात्रा में आशाराम तिवारी, शिवनारायण संज्ञा, बिट्टू राजा, सुनील खजुरिया, राकेश रजक एड, पुनीत देवलिया, राम अवतार राजपूत, वैभव जैन, नवनीत किलेदार, अजय प्रताप तोमर, मुकेश रजक, जहीर अली रानू, प्रदीप रिछारिया, रेखा राजा गौर, उमाशंकर रजक, रामनरेश दुबे, गोलू राजा, डॉ. राम सिंह यादव, आशीष दुबे , संजय जाटव, महिंद्र पनारी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित यादव, किसान कांग्रेस अध्यक्ष शेर सिंह यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष मोंटी शुक्ला, कुलदीप पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया
महरौनी। स्थापना दिवस पर महरौनी में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। पीसीसी धनीराम अहिरवार ने बताया की देश को आजाद कराने में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान दिया। सूर्य प्रताप सिंह जमीदार ने कहा कि देश की तरक्की में कांग्रेस ने बहुत कार्य किया। गोष्ठी की अध्यक्षता बाबूलाल नायक ने और संचालन अखिलेश मलैया ने किया। गोष्ठी के अंत में ब्लाक अध्यक्ष धर्म सिंह वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के कार्यालय से पैदल मार्च शुरू कर इंदिरा चौराहा पहुंचे। जहां पर इंदिरा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से नगर के मुख्य मार्गों से पैदल मार्च निकाला। इस दौरान बृजेश नारायण मिश्रा, राकेश कुमार सेन, हलकरण चंचल, दयाशंकर, राकेश वर्मा, भगवत नारायण, बृजेश श्रीवास्तव, आकाश वर्मा, शुभम पाराशर, भजन गोस्वामी, शरीफ खान, शुभम पाराशर, मुकुट बिहारी, अंकुर, हरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed