फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Conflict between two parties due to rivalry, case registered

Lalitpur News: रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष, मुकदमा दर्ज

Fri, 06 Sep 2024 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Conflict between two parties due to rivalry, case registered
दोनाें पक्षों के बीच दो दिन में दो बार हुआ संघर्ष, एक दर्जन के करीब लोग हुए घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कस्बा बार में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट हो गई। इसमे एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कस्बा बार में 3 सितंबर की रात को द्वारिका रजक व गौरब दुबे के परिवारों के बीच वाद विवाद और झगड़ा हो गया था। इसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने द्वारिका प्रसाद की तहरीर पर बंटी दुबे, रम्मू, गौरव, रिषभ, दिनेश, बाबू, अखिलेश, मगन, छोटू, कुलदीप, विवेक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जबकि दूसरे पक्ष के गौरव दुबे की तहरीर पर अब्बू, द्वारिका प्रसाद, गनेशी, ममता, जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस अभी दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज ही करके जांच भी नहीं कर पाई थी कि बुधवार शाम को दोनों पक्षों के बीच एक बार पुन: लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी चलते हुए मारपीट हुई। इसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। किसी प्रकार गांव के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। पुलिस ने पहले पक्ष द्वारिका की तहरीर पर जयदीप उर्फ रम्मू, सुनील, बंटी उर्फ कुलदीप, गौरव दुबे, रामबाबू, दिनेश उर्फ दीपू, सीमा, रचना व दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं दूसरे पक्ष रामबाबू दुबे की तहरीर पर पुलिस ने द्वारिका प्रसाद, संजय, अन्नू उर्फ अरुण, अजय, अभिषेक, गनेशी बाई, रश्मि, साक्षी, ममता, जितेंद्र के खिलाफ घर में घुसकर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी से मारपीट कर जान से मारने की नीयत से हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed