{"_id":"6761c13105f6d7180405edff","slug":"concrete-construction-demolished-with-bulldozer-fine-also-imposed-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-125908-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बुलडोजर से ढहाया पक्का निर्माण, जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बुलडोजर से ढहाया पक्का निर्माण, जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका प्रशासन ने स्टेशन रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया। दुकानों के आगे लगे टिनशेड के फ्रेम व दीवारों को जेसीबी से तोड़ा गया। इस दौरान दुकानदारों से नोकझोंक भी हुई। कुछ स्थानों पर पालिका कर्मी द्वारा लगाए गए लाल निशान तक गलत पाए गए। वहीं, कई दुकानों के सामने सड़क पर सामान रखने पर जुर्माना भी लगाया गया।
जिला पंचायत कार्यालय गेट से स्टेशन रोड की ओर अतिक्रमण हटाना शुरू किया गया। नगर पालिका की टीम को देख कुछ अतिक्रमणकारी स्वयं ही कब्जा हटाने लगे। वहीं, टीम ने जेसीबी से दुकानों के बाहर लटक रहे फ्रेमों को तोड़ दिया। दुकानों के बाहर निर्मित छह से सात फीट लंबी दीवारों को तोड़ा गया। पुराने आरटीओ कार्यालय के पास लगे बाट-माप विभाग के बोर्ड तक को तोड़कर पालिका ले गई।
इसी रोड पर एक दुकान के बाहर चार दिन से सरिया रखा था। व्यापारी ने एक घंटे का समय मांगा। इसके बाद उठान शुरू कराया। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि पालिका की सीमा से अतिक्रमण पूरी तरह हटा लें। अन्यथा ढहा दिया जाएगा, साथ में जुर्माना भी लिया जाएगा। इस दौरान कर निर्धारण अधिकारी राजेश प्रसाद, कर अधीक्षक राजेश जैन, नजूल लिपिक दीपेंद्र कुमार, सुधीर रावत, स्वास्थ्य नायक अमित कुमार व अन्य पालिका कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
निशान मिले गलत : अभियान के दौरान सड़क की सीमा में अतिक्रमण नजर आया। लोगों ने आपत्ति जताई। पालिका द्वारा लगाए गए निशान अतिक्रमण वाले स्थान से अलग पाए गए। इसके बाद पुन: नाप में अतिक्रमण पाया गया। फिर जमकर बहस हुई। बाद में इसे तोड़ने का आश्वासन देकर पालिका चलता बनी। कई स्थानों पर तो निशान गायब तक कर दिए गए।
-- -
पार्किंग की व्यवस्था करे दुकानदार : अतिक्रमण अभियान के दौरान ईओ ने दुकानदारों से कहा कि पार्किंग की व्यवस्था उन्हें खुद करानी होगी। यदि सड़क पर वाहन खड़े पाए गए तो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- --
अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहेगा। किसी को भी कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। सभी अतिक्रमण स्वयं हटा लें।-दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद।