फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Comunilizm in lalitpur never break

शहर का कभी नहीं बिगड़ा सांप्रदायिक माहौल

Sun, 10 Nov 2019 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Comunilizm in lalitpur never break
एकता की मिसाल ईदगाह और सटा हुआ श्री तुवन मंदिर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। आपसी विवाद के दौरान देश के विभिन्न हिस्से भले ही सांप्रदायिकता की आग में जले हों, लेकिन जनपद ने हर बार एकता की मिसाल पेश की है। यहां के लोगों ने कभी सांप्रदायिक सौहार्द नहीं बिगड़ने दिया। यही करण है कि यहां की गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा कायम रही। हिंदुओं की आस्था जहां तुवन मंदिर से है, वहीं, मुस्लिमों की आस्था मंदिर से ईदगाह से जुड़ी हुई है। कौमी एकता की मिसाल हजरत बाबा सदनशाह की दरगाह पर हिंदू व मुस्लिम हमेशा से सजदा करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सिविल लाइन में स्थित बाबा सदनशाह की दरगाह पर हर वर्ष उर्स लगता है। इसमें सभी वर्गो के लोग शामिल होते हैं। इस दरगाह पर सभी माथा टेकते हैं। इसी तरह तुवन मंदिर, जहां हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। वहीं, इससे सटी ईदगाह भी है। जहां पर ईद के मौके पर नमाज अदा की जाती है। मोहल्ला चौबयाना में रघुनाथ जी बड़ा मंदिर की चहारदीवारी से सटी मस्जिद है। इसके बाद भी शहर का वातावरण कभी खराब नहीं हुआ।
विज्ञापन

वर्ष 1992 में जब अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाया गया, तब देश के विभिन्न जिले सांप्रदायिकता की आग में झुलस गए थे। इस दौरान जनपद में शांतिप्रिय वातावरण बना रहा। यहां के हिंदू और मुस्लिमों ने एकजुटता प्रदर्शित कर सभी को संदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले को लेकर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ रहा था। एकता का वातावरण कायम रखने के लिए प्रशासन व पुलिस ने काफी प्रयास किए। दोनों ही वर्गो के लोगों ने पहले ही अधिकारियों को आश्वास्त किया था कि शहर का वातावरण नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। सभी कोर्ट के निर्णय का स्वागत करेंगे। जब कोर्ट का फैसला आया तो लोगों ने बिना किसी संकोच के फैसले का स्वागत किया। सुबह से शाम तक शहर में शांति रहने से प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के विवाद पर जो फैसला दिया, हम उसका स्वागत करते हैं और मंजूर भी करते हैं। ललितपुर में सभी आपसी भाईचारा एवं मोहब्बत के साथ रहते हैं। वर्ष 1992 में जब विवादित ढांचा ढहाया गया था, उस समय हम सभी ने एकजुटता का परिचय दिया था। हमने स्वायं लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील की थी। आज भी लोगों से भाईचारा बनाए रखने के लिए कह रहे हैं।

- असलम कुरैशी
अध्यक्ष, जिला मुस्लिम ऐसोसिएसन (अंजुमन)
जी इलियास करीमी, शहर पेश इमाम
हम सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत एवं सम्मान करते हैं। लोगों से अपील करते हैं कि सभी न्यायालय के आदेश का पालन करें। ललितपुर हमेशा से ही शांति का संदेश देता आया है और आगे भी देता रहेगा।
- हाजी इलियास करीमी, शहर पेश इमाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed