फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Computer lab and kitchen garden will be built in council schools

Lalitpur News: परिषदीय स्कूलों में बनेगी कंप्यूटर लैब और रसोई वाटिका

Sun, 15 Jan 2023 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Computer lab and kitchen garden will be built in council schools
ललितपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कंप्यूटर लैब, ओपन जिम और रसोई वाटिका बनेगी। जिले के हर ब्लॉक के एक परिषदीय विद्यालय का चयन मुख्यमंत्री कंपोजिट स्कूल योजना के तहत किया गया है। इस योजना के तहत स्कूल की सूरत बदलने पर 1.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय की सूची शासन को प्रेषित कर दी है। जल्द स्कूलों में काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1354 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें प्राइमरी के 863, जूनियर के 320 और 171 कंपोजिट विद्यालय हैं। शासन ने हाल ही में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूल योजना संचालित की है। इस योजना में जनपद के छह ब्लॉकों में से एक-एक विद्यालय को नए सिरे विकसित किया जाएगा। यहां बहुमंजिला इमारत होगी।
विज्ञापन

साथ ही मिड-डे मील डाइनिंग रूम, ओपन जिम, रसोई वाटिका, बाल वाटिका, आरओ वाटर, भाषा प्रयोगशाला, आधुनिक स्मार्ट क्लास के साथ 20 कंप्यूटरों वाली कंप्यूटर लैब होगी। योजना के तहत शासन से जिले के अफसरों से प्रस्ताव मांगा था। बेसिक शिक्षा विभाग ने हर ब्लॉक से स्कूल की सूची शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमश्री योजना में 368 विद्यालयों ने किया आवेदन
जनपद के 368 विद्यालयों से पीएमश्री योजना के तहत प्रारंभिक प्रस्ताव मांगा गया था। जिसमें सभी विद्यालयों ने आवेदन किया है। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो विद्यालयों को दो करोड़ रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी। स्कूल प्रबंधन इस धनराशि का प्रयोग स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर खर्च करेंगे।

प्रत्येक ब्लॉक से एक परिषदीय स्कूल को सवा-सवा करोड़ रुपये से अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए शासन से प्रस्ताव मांगा गया था। ब्लॉकों से एक-एक विद्यालय की सूची शासन को प्रेषित कर दी है। जल्द ही इन स्कूलों को अपग्रेड करने का काम शुरू हो जाएगा।
रामप्रवेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed