फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   compition for cook

रसोइयों की पाक कला प्रतियोगिता होगी

Thu, 26 Dec 2019 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
compition for cook
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील पकाने का जिम्मा संभाल रहीं रसोइयों के हुनर को प्रतियोगिता के माध्यम से परखा जाएगा। प्राधिकरण ने रसोइयों के बीच प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है। इसमें पुरस्कार का भी प्राविधान किया गया है।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के प्रति आकर्षित करने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से एक मध्याह्न भोजन योजना है, जिसमें बच्चों को पौष्टिक व गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाता है। बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में रसोइया की तैनाती की है। अब मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने पकाने की विधि का आकलन करने के मकसद से रसोइयों की प्रतियोगिता कराने का फैसला किया है। इसमें बच्चों को प्रतियोगिता का जज बनाया जाएगा। प्रत्येक जनपद में तीस ऐसे रसोइयों, को जो विद्यालयों में मध्याह्न भोजन तैयार करते हैं, उनका चयन प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इच्छुक रसोइयों के नाम और सहमति पत्र विकासखंड स्तर से एकत्रित किए जाएंगे। जनपद स्तर पर स्क्रीनिंग कर तीस रसोइया प्रतियोगिता के लिए चयनित की जाएगी। इसका ध्यान भी रखा जाएगा कि प्रत्येक ब्लाक से समान संख्या में रसोइया प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का मेन्यू आन द स्पॉट लाटरी के माध्यम से तय किया जाएगा। 31 दिसंबर तक जनपदस्तर पर स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतियोगिता में कुल 65 अंक रखे गए हैं। इनमें पाक कला, भोजन का स्वाद और भोजन पकाने का तरीका आदि शामिल हैं। पुरस्कार में प्रथम विजेेता को 35 सौ रुपये, द्वितीय विजेता को 25 सौ रुपये और तृतीय विजेता को 15 सौ रुपये प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगी निर्णायक समिति
बीएसए, डीआईओएस, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य, गृह विज्ञान के प्रवक्ता/प्रोफेसर, अलग-अलग विद्यालयों के कक्षा पांच से आठ तक दस छात्र-छात्राएं, जनपद में किसी प्रतिष्ठित होटल के कुक, स्वास्थ्य महिला अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल होंगे।

रसोइया को आवागमन के लिए 250 रुपये प्रति प्रतिभागी दिया जाएगा। जनपद स्तर पर 15 फरवरी तक रसोइया पाक कला प्रतियोगिता आयोजित करानी है। स्क्रीनिंग एवं सहमति पत्र का प्रारूप प्राधिकरण ने जारी किया है। स्वयंसेवी संगठन के रसोइया प्रतियोगिता में शामिल नहीं होंगे।
- भरत कुमार वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed