{"_id":"6aee1dbba47f5cba260574c2","slug":"compensation-for-excessive-rainfall-stuck-in-paperwork-60-of-farmers-accounts-remain-empty-lalitpur-news-c-131-1-ltp1018-166365-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अतिवृष्टि मुआवजा कागजों में अटका, 60 फीसदी किसानों के खाते खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अतिवृष्टि मुआवजा कागजों में अटका, 60 फीसदी किसानों के खाते खाली
Sat, 07 Nov 2026 12:04 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिरधा। तहसील क्षेत्र पाली और ललितपुर के सैकड़ों गांवों में अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा अधिकांश किसानों को अब तक नहीं मिल सका है। एक माह पहले जमीन के कागजात जमा होने के बाद भी केवल 30 से 40 फीसदी किसानों के खातों में ही मुआवजे की राशि पहुंची है। बाकी किसान आज भी लेखपाल और तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
अतिवृष्टि से उड़द, मूंग और सोयाबीन की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई थीं। इस कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। अब रबी की बुवाई का समय आ गया है। बीज, खाद और जोताई के लिए किसानों को एक-एक रुपये की सख्त जरूरत है। मुआवजा न मिलने के कारण किसान कर्ज लेने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की है। उन्होंने बचे हुए किसानों की सूची की दोबारा जांच कराने को कहा है। साथ ही जल्द से जल्द मुआवजा उनके खातों में भेजने की अपील की है। उन्होंने मुआवजे में हो रही देरी की जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की है।
मैने बीस दिन पहले अपनी जमीन के कागजाद लेखपाल के पास जमा कर दिए थे। लेखपाल ने कहा था, पैसा आ जाएगा। आज तक खाते में एक रुपया नहीं आया। बुवाई के लिए खाद-बीज कहां से लाएं।-भगवान सिंह, किसान कलरव
विज्ञापन
गांव में कुछ गिने-चुने किसानो को ही पैसा मिला है। अभी बोहनी का समय चल रहा है हमे पैसे की जरूरत है फिर भी पैसा नहीं आया। लेखपाल को फोन लगाओ तो वह कहते है कि बजट खत्म हो गया है जब बजट आएगा तभी आपके खाते में पैसा आएगा।-खुशीलाल, किसान कलरव
अतिवृष्टि से फसल बर्बाद हो गई, अब मुआवजा भी नहीं मिल रहा है। खाद व बीज बोहनी के लिए साहूकारों से कर्ज लेकर बुवाई करनी पड़ रही है।-हरचरन स्थानीय किसान
केवल 30-40 प्रतिशत किसानों को पैसा देकर सरकार ने अपना काम पूरा मान लिया। बाकी किसान आज भी अतिवृष्टि के पैसे के इंतजार में हैं। अगर इस हफ्ते पैसा नहीं आया तो बुवाई का समय निकल जाएगा।-विजय प्रताप सिंह,स्थानीय किसान
अभी बजट खत्म हो गया है जिले से डिमांड भेजी गई है जैसे ही बजट आता है शीघ्र ही किसानों के खातों में अतिवृष्टि का पैसा भेजा जाएगा।-घनश्याम भारतीय उपजिलाधिकारी पाली