{"_id":"65e7720c175239b6120f95f4","slug":"compensation-for-crops-damaged-due-to-rain-and-hailstorm-should-be-received-soon-nepal-singh-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-111376-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का जल्द मिले मुआवजा: नेपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का जल्द मिले मुआवजा: नेपाल सिंह
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर-पाली। बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उधर, पाली में सपा पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि कई गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, इससे फसलें बर्बाद हो गईं। पकने के कगार पर खड़ी फसल तेज हवा चलने से जमींदोज हो गई। आंधी के चलते पेड़ टूट गए। दलहनी, तिलहनी व गेहूं की फसल खेत में बिछ गई, ऐसे में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा राशि दी जाए। साथ ही गांव से शहर आने वाले किसानों के वाहनों का यातायात पुलिस ऑनलाइन चालान कर देती है, इससे वे काफी परेशान हैं। बढ़े हुए बिजली के बिलों को माफ किया जाए, ताकि किसानों को कुछ हद तक राहत मिल सके। किसान क्रेडिट कार्ड का कर्ज सरकार माफ करे।
उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों से बिचौलियों को दूर किया जाए, जिससे किसानों को योजनाओं का सीधे तौर पर लाभ मिल सके। इस दौरान प्रांतीय सचिव आल्हा प्रसाद निरंजन, महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा, पूर्व जिला महासचिव लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, हरीबाबू शर्मा, सोन सिंह यादव, तुलसीराम अहिरवार आदि मौजूद रहे। उधर, पाली में सपा पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला सचिव जय सिंह, इरसाद मंसूरी, रिंकू यादव, अमित चौरसिया, गेंदालाल यादव आदि ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।