फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   communal harmony quran distributed

सदभावना कार्यक्रम में मेलजोल से रहने का आह्वान

Tue, 29 Dec 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
communal harmony quran distributed
मुस्लिम भाईओं को कुरआन का हिंदी अनुवाद भेंट करते सपा जिलाध्यक्ष तिलक सिंह यादव - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। हाजी मूसा खान ठेकेदार के फार्म हाउस में मृदुल मानव सद्भावना मंच के तत्वावधान में आयोजित सद्भावना प्रोग्राम में मेलजोल से रहने का आह्वान किया गया। इस मौके पर दस गैर मुस्लिम भाइयों को कुरान का हिंदी अनुवाद भेंट किया गया।
विज्ञापन

नए साल 2021 के आगमन को लेकर ‘कुरान ख्वानी’ के साथ इंसानियत की भलाई, खुशहाली एवं अमन के लिए दुआ की गई। मौलाना मो. अकरम खान लखनऊ, सचिव जमाते इस्लामी हिंद ने कुरान की आयतों के जरिए इस्लामी शिक्षाओं को पेश किया। इस दौरान लोगों से सभी धर्मों और तबके के लोगों के साथ मेलजोल से रहने की अपील की गई। सपा जिलाध्यक्ष तिलक सिंह यादव, फेरन लाल अहिरवार, मो जमील, नईम पठान, नंदलाल पहलवान, अमितप्रिय जैन, जाहिद खान, अलीम खान, मो इलियास, लियाकत अली, हंसराज सिंह, अभिलाष चंद कटियार, खलील खान, रामस्वरूप नामदेव, अजमल खान मंसूरी, देवीशंकर साहू, सुनील जैन, मुख्तार खान, जावेद खान, असलम खान, सरदार सिमरन सिंह सलूजा, शैलेंद्र, इरशाद सिद्दीकी, सौरभ सोनी आदि सभी धर्मों के नागरिकों व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मौलाना अनस चिश्ती ने कुरान तिलावत की। हाजी मूसा खान ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रोग्राम की सदारत हाजी अब्दुल सत्तार खान एवं संचालन जहीर ललितपुरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed