फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Committees found closed during inspection, Agriculture Department will send notice

Lalitpur News: निरीक्षण में समितियां मिलीं बंद, कृषि विभाग भेजेगा नोटिस

Sun, 30 Nov 2025 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Committees found closed during inspection, Agriculture Department will send notice

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। जनपद में खाद की दुकानों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए 14 अधिकारियाें की टीमों ने खाद की 62 दुकानों व सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। जिसमें 40 सहकारी समिति और 22 प्राइवेट दुकाने हैं। निरीक्षण में कुछ समितियां बंद पाई गई, जिस पर अब विभाग नोटिस देने की तैयारी कर रहा है।



जनपद में खाद की दुकानों व समिति पर खाद की स्थिति आदि जानने के लिए जिलाधिकारी ने कृषि विभाग, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, पीडब्ल्यूडी, समाज कल्याण अधिकारी समेत 14 अधिकारियों की टीमों का गठन किया। टीमों ने शनिवार को सुबह से पूरे जिले में अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रही खाद की दुकानों व समितियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


टीमों ने मौके पर जाकर वास्तविकता जानी। टीमों ने दुकानों पर रेट लिस्ट का बोर्ड, रेट लिखे होने, किसानों को सही रेट पर खाद वितरण होने, खाद की उपलब्धता जानी। इस दौरान कुछ समितियां बंद पाई गईं। रात तक कृषि विभाग के अधिकारी निरीक्षण में बंद पाई गई समतियों व दुकानों का डाटा एकत्रित करने में जुटे रहे। अधिकारियों की टीमों द्वारा रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को दी जाएगी। इसके बाद समितियां व दुकानें बंद होने या अन्य कमियां पाए जाने पर उन्हें नोटिस भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed