{"_id":"6769ac31058190c20409be50","slug":"committee-will-investigate-irregularities-in-seed-distribution-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-126286-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बीज वितरण में अनियमितता की जांच करेगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बीज वितरण में अनियमितता की जांच करेगी समिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला प्रशासन ने पिछली बार बीज वितरण में हुए घोटाले को देखते हुए खरीफ व रबी फसल में बीज वितरण की जांच के लिए टीम का गठन किया है। मुख्य विकास अधिकारी ने डीसी मनरेगा व जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को जांच सौंपी है।
कृषि विभाग की तरफ से हुए बीज वितरण में अनियमितताओं की शिकायत पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश लोधी ने सांसद से की थी। रबी व खरीफ सीजन में हुए बीज वितरण की जांच के लिए सांसद अनुराग शर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा था। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने इसकी जांच के आदेश दिए।
विगत वर्ष क्लस्टर प्रदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत बीज वितरण में बड़ा घालमेल जिला प्रशासन की जांच में पकड़ में आया था। अधिकारियों की मिलीभगत से कर्मचारियों ने बीज वितरण में भारी खेल किया था। एक ही परिवार के सदस्यों को अलग-अलग दिखाकर बीज वितरण कर दिया गया, जबकि हकीकत में बीज लेने वाले किसानों के खेत में फसल ही नहीं बोई गई थी।
विज्ञापन
बीज लेने वाले किसानों ने जांच अधिकारी को बताया था कि चना मिला था, लेकिन देर होने के चलते बुआई नहीं कर सके। चना का बीज बेच दिया। वहीं, कुछ किसानों ने बताया कि खाते में पैसे आए थे, जिन्हें गांव के एक जनप्रतिनिधि ने निकलवा लिया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बीज वितरण की जांच रिपोर्ट भेजी थी शासन को : जिला प्रशासन ने बीज वितरण में हुए घालमेल की जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए शासन को भेजी थी। शासन ने विभागीय जांच टीम का गठन किया था। लेकिन अब तक शासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोई आदेश नहीं आया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया गया था। रिपोर्ट आने बाद ही कुछ निर्णय पर पहुंचा जा सकता है।
केके पांडे, सीडीओ।