{"_id":"60e2114d8ebc3ec204519e02","slug":"commisner-inntruct-for-solving-water-crisis-taldehate-news-jhs198745124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता पानी के लिए कब से परेशान है, मंडलायुक्त ने तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता पानी के लिए कब से परेशान है, मंडलायुक्त ने तलब की रिपोर्ट
विज्ञापन
तालबेहट। मंडलायुक्त ने पेयजल समस्या पर सख्त रुख अपनाते हुए नगर पंचायत ईओ से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने पूछा है कि जनता पानी के लिए कब से परेशान है। वहीं, रविवार को सुबह जल संस्थान ने पानी की आपूर्ति की, लेकिन कुछ घरों में ही पानी पहुंचा। ऊंचाई पर निवास करने वालों को पानी नसीब नहीं हुआ। वहीं जल संस्थान का कहना है कि बिजली आपूर्ति ठप होने से पानी नहीं मिल सका, सोमवार को लोगों को पानी मिलेगा।
उमस भरी गर्मी के मध्य नगर की जनता को पेयजल के गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन से जल संस्थान की आपूर्ति न होने एवं नगर पंचायत द्वारा इस बार पानी के टैंकर न चलाए जाने के कारण नगर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इस खबर को अमर उजाला ने रविवार को पेज दो पर ‘भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे लोग’ शीर्षक के साथ प्रकाशित की थी। इसके बाद नींद से जागे जल संस्थान के अधिकारियों ने रविवार की सुबह पानी की आपूर्ति कराई लेकिन पानी मात्र नीचे रहने वाले परिवार को ही मिल सका। हर बार की तरह ऊंचाई पर रहने वाले लोगों को पानी नहीं मिल सका।
इस संबंध में जल संस्थान के लिपिक रवि सोनी का कहना है कि शनिवार को रात में 11 बजे मोटर ठीक हुई। सुबह चार बजे बिजली ठप होने से पर्याप्त मात्रा में पानी न मिलने के कारण हर जगह नहीं पहुंच सका। सोमवार को पानी मिलेगा। उधर, पहली बार नगर में आए मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने नगर की पानी की समस्या को लेकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह से नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए क्या काम हुआ। वह योजनाएं धरातल पर अमली जामा क्यों नहीं पहन सकीं। इसके अलावा नगर की जनता पानी के लिए परेशान कब से है। इन समस्त बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
----
कई लोग बिना पानी लिए वापस
ऊंचाई पर रहने वाले लोग पानी के लिए नगर की बारिया वाली माता मंदिर, पुराने जैन मंदिर और खत्रियाना मोहल्लों में रहने वाले पानी के लिए तड़के उठ जाते हैं लेकिन रविवार को नल काफी कम समय के लिए आए। इससे इन्हें पानी नहीं मिल सका। लोगों को मायूस होकर बिना पानी के लौटना पड़ा।