ललितपुर। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने रात्रि में नगर भ्रमण कर लोगों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान घंटाघर के पास सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगाने वाले लोगों से बातचीत की। इसमें पूछा कि किसी प्रकार का कोई शुल्क तो नहीं लिया जाता। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि सड़क किनारे रेहड़ी, पटरी, सब्जी, फल और मूंगफली विक्रेताओं को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ दिलवा जाने के निर्देश दिए। उन्होंने एक होटल का निरीक्षण किया, यहां पर फस्ट एड बॉक्स नहीं पाया गया। यात्रियों से चर्चा कर जरूरतमंद यात्रियों को रैनबसेरा में ठहरने की सलाह दी, एक यात्री को रैनबसेरा तक पहुंचाया और जरूरतमंद यात्रियों को कंबल वितरित किए। इस दौरान जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वि/रा अनिल कुमार मिश्र मौजूद रहे। संवाद