{"_id":"601475b38ebc3e5bb0705242","slug":"commisinor-inpection-city-lalitpur-news-jhs18725301","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम दूधई में रोशनी के नहीं मिले पर्याप्त इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम दूधई में रोशनी के नहीं मिले पर्याप्त इंतजाम
विज्ञापन
kharab sadak.jpg
- फोटो : kharab sadak.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मंडलायुक्त झांसी मंडल झांसी सुभाष चन्द्र शर्मा ने ग्राम दूधई का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम में विद्युत कनेक्शन एवं सोलर लाइट का अभाव पाया गया। जिस पर उन्होंने विद्युत कनेक्शन देने के निर्देश दिए हैं।
मंडलायुक्त ने ग्राम में भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। ग्रामवासियों ने ग्राम में पानी की समस्या से अवगत कराया। इस पर बताया गया कि ग्राम में पानी की टंकी बन जाने पर हर घर जल योजना योजना के तहत पेयजल आपूर्ति की जाएगी। ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि पहले गांव में 150 एकड़ में तालाब बना हुआ था, जिसे खेती करने के लिए बाद में तोड़ दिया गया। उन्होंने प्रकरण की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। दूधई गोशाला 20.88 हेक्टेयर में निर्मित हैं, जिसमें 996 गोवंश संरक्षित हैं। बीमार गोवंशों को अलग आइसोलेट करने के निर्देश दिए गए। उपस्थित मजदूरों से उनके पारिश्रमिक के बारे में पूछताछ की, जिस पर बताया गया कि उन्हें जून माह के बाद से भुगतान नहीं किया गया है। इस पर मंडलायुक्त ने घोर नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं। मौके पर जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी पाली, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
---------
बच्चियों ने सुनाया 9 का पहाड़ा तो दिया पुरस्कार
मंडलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा ने ग्राम भारौन में शीतकालीन जनचौपाल लगाई। उन्होंने सौर नदी के निर्माणाधीन पुल के निर्माण कार्य को देखा। मनरेगा के तहत कार्य करने वाले जिन मजदूरों की मजदूरी का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, उनका भुगतान शीघ्र कराया जाये, साथ ही भुगतान लम्बित होने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने दो बच्चियों को मंच पर बुलाकर 9 का पहाड़ा पूछा, जिस पर दोनों बच्चियों ने सहजतापूर्वक पहाड़ा सुनाया। जिस पर दोनों बच्चियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।