फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Collection centers will be built for purchasing herbs

Lalitpur News: जड़ी-बूटी की खरीद के लिए बनेंगे कलेक्शन सेंटर

Tue, 02 Apr 2024 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Collection centers will be built for purchasing herbs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विभिन्न वन रेंजों में जड़ी-बूटी कलेक्शन सेंटर तैयार किए जाएंगे। यहां से कंपनियां व फर्म सीधे खरीद कर सकेंगी। अभी तक वन निगम का कलेक्शन सेंटर न होने से किसानों को व्यापारियों के यहां जड़ी बूटी बेचनी पड़ती थी। हाल में तेंदू पत्ता कलेक्शन सेंटर वन निगम ने बनाए हैं, इसी तर्ज पर जड़ी बूटी कलेक्शन सेंटर बनाने की योजना तैयार की जा रही है।
जनपद में 76,158 हेक्टेयर भूभाग पर वन क्षेत्र है। इस क्षेत्र में कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं, जिनका दोहन वनों पर आश्रित रहने वाले किसान करते हैं। वे इन जड़ी-बूटियों को बाजार में बेचते हैं। जनपद मुख्यालय पर वन निगम का कोई खरीद केंद्र न होने के कारण व्यापारी औने-पौने दामों में खरीदते हैं। इसके बाद बाहर की कंपनियों को कई गुना महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाते हैं। अब यह लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए रेंजों में कलेक्शन सेंटर बनाया जाएगा। तेंदू पत्ता कलेक्शन के लिए वन निगम ने पहले ही 13 सेंटर तैयार किए हैं, इन रेंजों पर आने वाले पत्तों की खरीद के लिए एडवांस में कंपनी निर्धारित कर दी गई है। कंपनी सीधे वन निगम के कलेक्शन सेंटरों से पत्ता उठाएगी। इसी तरह जड़ी-बूटी के लिए भी कंपनियों का पूर्व से निर्धारण किया जाएगा। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह ने बताया कि कार्ययोजना तैयार कर वन निगम के अधिकारियों को भेज जाएगी। जंगलों पर आश्रित किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
प्रमुख रूप से होती है ये जड़ी-बूटी
यहां प्रमुख रूप से जो जड़ी बूटी मिलती है, उनमें आंवला, निबोरी, महुआ, अर्जुन की छाल, गाद, अचार की चिरोंजी, भ्रंगराज, भूमि आंवला, तेशु फूल, गिलोय, गुड़मार, बेहड़ा, पुनरनावा, चित्रकफूल व नागर मोसा आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed