{"_id":"68ffc3111bc3a0a70707a998","slug":"cold-air-respiratory-problems-may-increase-children-and-the-elderly-should-be-cautious-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-145055-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवा : बढ़ सकती है श्वांस की समस्या, बच्चे व बुजुर्ग बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवा : बढ़ सकती है श्वांस की समस्या, बच्चे व बुजुर्ग बरतें सावधानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में दो दिन से शुरू हल्की बारिश के साथ हवा के चलते सर्दी बढ़ गई है। ऐसे में लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बुखार, खांसी, हार्ट और बच्चों में सर्दी की समस्या हो सकती है। ऐसे में सर्दी से बचाव करें।
रविवार की शाम से शुरू बारिश सोमवार को भी देर रात रुक-रुक कर होती है। बारिश के साथ चली हवा से मौसम का मिजाज बदला रहा। लोगों को दिन भर सर्दी का अहसास होता रहा। ऐसे में लापरवाही लोगों को बीमार बना सकती है। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में वायरल, सर्दी, खांसी व बुखार की चपेट में लोग आ सकते हैं। हृदय रोगियों, अस्थमा और श्वांस रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। इनमें बच्चों और बुजुर्ग विशेष सावधानी बरतें।
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पवन सूद ने बताया कि बुजुर्ग सर्दी व धूल से बचाव करें। ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराएं। दवा का सेवन करें। सुबह के समय बाहर न निकलें। वहीं, सामान्य लोग भी सर्दी से बचाव करें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि बच्चों को सर्दी में जुकाम, खांसी व बुखार की समस्या हो सकती है। सर्दी लगने पर दस्त हो सकते हैं। लंबे समय तक समस्या होने पर निमोनिया की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
इस तरह करें बचाव
- ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचें।
- श्वांस रोगी धूल से बचाव करें।
- सुबह के समय बाहर न निकलें।
- नियमित हल्का व्यायाम करें।
- ब्लडप्रेशर के मरीज नियमित जांच व दवा का सेवन करें।
- समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।