फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Coaching will be closed if no NOC from fire department

कोचिंग संस्थानों पर अग्निशमन सुरक्षा के इंतजाम हो दुरुस्त, संचालकों को डीआईओएस ने दिए निर्देश

Tue, 20 Sep 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Coaching will be closed if no NOC from fire department
ललितपुर। जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन व्यवस्था सुदृढ़ कराए जाने व मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं कराने को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक एसएस वरुण ने कोचिंग संचालकों को अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान निर्देशों का पालन सुनिश्चित न होने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आग की घटनाएं रोकने को लेकर शासन स्तर पर सभी विभागों को कड़े निर्देश जारी करते हुए व्यावसायिक भवनों, होटल, मॉल, कोचिंग संस्थान सहित अन्य विभागों में अग्निशमन के इंतजाम दुरुस्त रखने को लेकर लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके साथ समस्त शिक्षण संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कर प्रत्येक स्थान पर आगमन-निकास की मानक के अनुसार उपर्युक्त व्यवस्था तथा अग्निशमन व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश शासन ने दिए हैं। जिसके क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक एसएस वरुण ने जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन व्यवस्था सुदृढ़ कराए जाने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों में शासन के निर्देशों के अनुरूप भवनों का निर्माण, अग्निशमन व्यवस्थाएं हों। इसके साथ कोचिंग संस्थानों को अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेने और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया। साथ में यह भी चेतावनी दी गई कि निरीक्षण के दौरान मानक पूरे न पाए जाने पर संबधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed