फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Coaching centers and libraries lack fire safety arrangements.

Lalitpur News: कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी में नहीं हैं आग से बचाव के इंतजाम

Wed, 24 Jun 2026 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Coaching centers and libraries lack fire safety arrangements.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन। महरौनी कस्बे में संचालित कई कोचिंग सेंटरों और निजी लाइब्रेरी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। अधिकांश संस्थानों में आग से बचाव और आपातकालीन निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में किसी भी दुर्घटना की स्थिति में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा सकता है।
कस्बे में बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान और निजी लाइब्रेरी संचालित हैं, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। इसके बावजूद अधिकांश संस्थानों में आग से बचाव, आपातकालीन निकास और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं नाकाफी हैं। कई कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी संकरी गलियों तथा बहुमंजिला भवनों में संचालित हो रहे हैं, जहां आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। साथ ही अधिकांश स्थानों पर अग्निशमन यंत्र भी उपलब्ध नहीं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
सुरक्षा के लिए जरूरी हैं ये व्यवस्थाएं

कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी में अग्निशमन यंत्र, डाउनकमर सिस्टम, ऑटोमैटिक स्प्रिंकलर सिस्टम, ऑटोमैटिक फायर डिटेक्शन एवं अलार्म सिस्टम, मैनुअल इलेक्ट्रिक फायर अलार्म, अंडरग्राउंड और ओवरहेड वाटर टैंक की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा फायर एग्जिट और पलायन मार्ग स्पष्ट, पर्याप्त चौड़े और अवरोध रहित होने चाहिए। आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed