फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cmo office, two cleark suspended

सीएमओ कार्यालय के दो लिपिक निलंबित

Sun, 28 Nov 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
cmo office, two cleark suspended
gov office.jpg - फोटो : gov office.jpg
ललितपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के भ्रष्टाचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आरोपों की जांच में एक के बाद एक कर्मचारी फंसते नजर आ रहे हैं। बीते माह एक लिपिक पर भ्रष्टाचार की पुष्टि होने पर जिला प्रशासन की संस्तुति पर शासन द्वारा निलंबित किया गया था। अब शुक्रवार को शासन द्वारा दो और लिपिकों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में तैनात प्रधान सहायक राजाराम व वरिष्ठ लिपिक लखन लाल के खिलाफ शिकायती पत्र दिया गया था, जिसमें बताया कि स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से बिना टेंडर व कोटेशन के सीधी खरीद की जा रही थी, जिसमें वित्तीय अनियमितताएं करने के आरोप लगाए गए थे। इसकी जांच जिला प्रशासन द्वारा मुख्य विकास अधिकारी और अन्य जांच अधिकारियों द्वारा की गई थी। जांच में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि की गई। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा निलंबित करने की संस्तुति शासन को भेज दी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को शासन द्वारा दोनों लिपिक राजाराम और लखनलाल को निलंबित कर दिया है। वहीं, कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी अन्य जांचों के घेरे में हैं। गौरतलब है कि बीते दो माह पहले तत्कालीन जिलाधिकारी ने भी स्टोर की जांच की थी, जिसमें कई दिनों तक जांच चली थी। कई दिनों तक स्टोर व सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मचा रहा, जिसकी जांच अभी भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed