फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cm yogi ariving tommarow, launch bandai dam project

कल आएंगे मुख्यमंत्री, बंडई बांध परियोजना का करेंगे लोकार्पण

Mon, 08 Mar 2021 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
cm yogi ariving tommarow, launch bandai dam  project
बंडई बांध परियोजना के समीप बनने वाले हेलीपैड स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुम - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जिले के दौरे पर रहेंगे। वह बंडई बांध परियोजना का लोकार्पण करेंगे। उनके आगमन की तैयारियां युद्धस्तर पर प्रशासन द्वारा की जा रही हैं।
विज्ञापन

लोक भवन लखनऊ के कार्यालय से मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट भ्रमण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वह ललितपुर में बांध परियोजना का लोकार्पण करेंगे, इसके लिए वह कुल चालीस मिनट ठहरेंगे। वह सुबह 11 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से ललितपुर के बंडई स्थित हैलीपैड पर उतरेंगे और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर बंडई बांध परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 11.40 बजे बंडई हेलीपैड से जीआईसी ग्राउंड झांसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

उधर, मुख्यमंत्री के नौ मार्च के दौरे को लेकर जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने रविवार को बंडई बांध परियोजना का निरीक्षण किया। बंडई बांध परियोजना तहसील मड़ावरा के ग्राम धौरीसागर स्थित धसान नदी की सहायक बंडई नदी पर निर्मित है। इससे रबी के 1975 हेक्टेयर तथा खरीफ फसल के 1050 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे ग्राम धौरीसागर, पिसनारी, टौरी, देवरा, हंसरा, सेमरखेड़ा, बम्हौरीखुर्द, मानपुरा, मर्रौलीमाफ, गिरार एवं भीकमपुर ग्रामों के किसान लाभान्वित होंगे। ग्रामवासियों को पेयजल की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बांध के पास बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मड़ावरा से बंडई बांध तक सड़क को गड्ढामुक्त कराएं। सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मड़ावरा, क्षेत्राधिकारी महरौनी, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय सहित बांध परियोजनाओं से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed