फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   clerk work changed at munucipality

नगर पालिका में लिपिकों के हुए पटल परिवर्तन

Sat, 23 May 2020 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
clerk work changed at munucipality
ललितपुर। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने कार्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लिपिकों के पटल बदल दिए हैं। आदेश का अनुपालन भी हो गया। इससे संशोधन की संभावनाओं पर विराम लग गया है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रजनी साहू ने अपने कार्यकाल में दूसरी बार लिपिकों के पटलों में परिवर्तन किया है। सबसे ज्यादा झटका वरिष्ठ लिपिक रमाकांत तिवारी को लगा है। उन्हें कार्यालय अधीक्षक पटल से हटाकर पुस्तकालय/वाचनालय भेज दिया गया है। इसी तरह वरिष्ठ लिपिक हबीब खां मुख्य अधिष्ठान लिपिक को गोशाला प्रभारी बनाया गया है। कर अधीक्षक विशाल सिंह को मूल पद के साथ-साथ कार्यालय अधीक्षक के पद का अतिरिक्त प्रभार, राजस्व निरीक्षक आशुतोष को मूल पद के साथ जन सूचना व अन्य कार्यों का प्रभार, वरिष्ठ लिपिक दीपेंद्र कुमार को कर लिपिक, वरिष्ठ लिपिक दीनदयाल सोनी को मुख्य अधिष्ठान, पेंशन/फंड, वरिष्ठ लिपकि चंद्रविनोद मिश्रा को कार्यालय अधीक्षक के सहायक, जन्म मृत्यु, वरिष्ठ लिपिक सिकंदर खां को स्वास्थ्य अधिष्ठान लिपिक के साथ खजांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अपर उप जिलाधिकारी/ अधिशासी अधिकारी एसपी सिंह ने पटल परिवर्तन के आदेश का अनुपालन करा दिया है, इससे कई लिपिकों की मंशा पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

नजूल लिपिक बने सुधीर
लिपिक सुधीर रावत का कद बढ़ गया है, उन्हें नजूल का पटल संभालने की जिम्मेदारी मिल गई है। अब तक वह इस पटल पर अस्थाई तौर पर संबंद्घ थे।
नगर पालिका परिषद के लिपिकों की सीट में बदलाव हो गया है। इसके आधार पर लिपिकों ने अपना कार्य भी प्रारंभ कर दिया है।
- रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed