फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   clerk protest against transfer

नियम विरूद्घ किए गए लिपिक संवर्ग के स्थानांतरण

Tue, 20 Jul 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
clerk protest against transfer
gov office.jpg - फोटो : gov office.jpg
ललितपुर। लिपिक संवर्ग के अनियमित स्थानांतरण के विरोध में सोमवार को यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय नेतृत्व में कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान स्थानांतरण निरस्त किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सुबह दस बजे से समस्त लिपिकों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सुड़ेले ने बताया कि निदेशक प्रशासन चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा उत्तर प्रदेश द्वारा नीति विरुद्ध लिपिक संवर्ग के स्थानांतरण व समायोजन किए गए हैं। इसमें कई पांच सौ से सात सौ किलोमीटर दूर किए गए हैं। मंत्री लखन लाल ने बताया कि संघ द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रांतीय संगठन से निर्देश प्राप्त न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश है कि स्थानांतरण नीति में नियम अनुसार दांपत्य कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं किया जा सकता है। साथ ही दो वर्ष के अंदर सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा, जो कि गया है। इसी प्रकार दिव्यांग व असाध्य रोगों से पीड़ित कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी नियम विरुद्ध किया गया है। प्रदर्शन में एनएचएम कर्मचारी संगठन ने सहभागिता निभाई। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह यादव, आमोद दीक्षित, राजाराम, संतोष कुमार वर्मा, मनोज कुमार कुशवाहा, माधव सिंह, दिवाकर विक्रम सिंह, अनुराग शांडिल्य, एनएचएम से धर्मेंद्र राठौर, दीपक जैन, प्रमोद शर्मा, संजय तिवारी, शिवराम निरंजन, शालिनी दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed