फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cleaning workers are not reaching Billa for eight months

Lalitpur News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में न इलाज मिलता और न पानी

Sat, 17 Dec 2022 10:02 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 10:02 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers are not reaching Billa for eight months
जखौरा/ललितपुर। ब्लॉक जखौरा कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। यहां पर अब तक सीजर प्रसव की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को रेफर किया जा रहा है। यहीं नहीं परिसर में पेयजल की सुविधा नहीं है। मरीजों को अस्पताल के बाहर दूर से हैंडपंप से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय स्थित अस्पताल सुविधाओं के अभाव में लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। अस्पताल में एक दशक बाद भी सीजर प्रसव की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। यहां पर अब तक महज सामान्य प्रसव मात्र ही हो पा रहे हैं। अस्पताल में आने वाली सीजर प्रसव की गर्भवती महिलाओं को रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में अन्य सुविधाएं तो दूर पानी की भी किल्लत है। पानी के लिए अस्पताल प्रबंधन ने एक दर्जन से अधिक स्थानों पर बोर कराया, लेकिन वहसफल नहीं हो पाया। बोर से नाम मात्र का ही पानी मिल रहा है। परिसर में आवासों में रह रहा स्टाफ ही पानी के लिए परेशान है। हालत यह है कि मरीज व तीमारदारों को पानी के लिए अधिक दूरी पर जाना पड़ रहा है। कई मरीज तो प्यासे तक बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में सुविधाओं के अभाव में सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं ही मिल पा रही है। अन्य स्थिति में मरीजों को रेफर किया जा रहा है।
- दीपक कुमार
पानी की अधिक समस्या बनी हुई है, यहां पर लोगों को पानी के लिए अधिक दूरी पर बाहर जाना पड़ रहा है।
- नेपालसिंह
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी है। इससे मरीजों को सीमित सुविधाएं ही मिल पा रही हैं।
- डॉ. रिहान आलम, चिकित्सा अधिकारी
अस्पताल परिसर में पानी की अधिक किल्लत है। यहां पर कई बार बोर कराया, लेकिन सफल नहीं हो पाए हैं। यह क्षेत्र पहाड़ी व ड्राई है।
- डॉ. प्रदीप कुमार, अधीक्षक, पीएचसी जखौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed