फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cleaning workers are getting their salaries from home and getting others to do the work in the village.

Lalitpur News: घर बैठे वेतन ले रहे सफाईकर्मी, गांव में दूसरों से करा रहे काम

Sat, 22 Nov 2025 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers are getting their salaries from home and getting others to do the work in the village.
लगातार मिल रही शिकायतों पर डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को जांच के आदेश दिए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले की कई ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों के घर बैठे वेतन लेने और गांव में अपनी जगह दूसरों से काम कराने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। स्थिति को गंभीर मानते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने ऐसे कर्मचारियों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत को जारी किए हैं।
जनपद की 415 ग्राम पंचायतों में कुल 746 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। बड़ी ग्राम पंचायतों में एक से अधिक कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। अधिकारियों से संबंधों के कारण कुछ कर्मचारी लंबे समय से बिना गांव पहुंचे ही अपनी ड्यूटी चला रहे हैं। कई कर्मचारी अपनी जगह निजी व्यक्तियों को मामूली मेहनताना देकर सफाई का काम करा रहे हैं।
विज्ञापन

बार-बार मिल रही शिकायतों के आधार पर डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव ने एडीओ पंचायत को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि ऐसे सभी कर्मचारियों को चिह्नित किया जाए जो गांव में सफाई करने नहीं पहुंचते या अपनी जगह दूसरों को लगाकर काम करा रहे हैं। इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने यह भी चेतावनी दी है कि जिलास्तरीय निरीक्षण के दौरान यदि किसी गांव में गंदगी मिली या सफाई कर्मचारी की जगह कोई अन्य व्यक्ति सफाई करता पाया गया, तो इसकी जिम्मेदारी एडीओ पंचायत की मानी जाएगी।

000000

ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों के नियमित उपस्थित न होने और प्राइवेट व्यक्तियों से सफाई कराने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर एडीओ पंचायत को जांच सौंपी गई है।

— कुंवर सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed