फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cleaning hasn't been done for months, dirt has accumulated in the clothes

Lalitpur News: सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति खराब मिलने वाले विभागों से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 14 Feb 2025 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Cleaning hasn't been done for months, dirt has accumulated in the clothes
ललितपुर। सीएम डैशबोर्ड में नौ विभागों की प्रगति खराब होने से जिला नंबर वन पर नहीं पहुंच पाया है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने इन विभागों के विभागाध्यक्षों को कारण बताओ नोेटिस जारी किया है। सीएम डैशबोर्ड में जनपद प्रदेश के टॉप टेन जनपदों की सूची में आठवें स्थान पर आया है। यदि नौ विभाग प्रगति पर और ध्यान दे लेते, तो निश्चत ही जनपद पहले व दूसरे स्थान पर आ सकता है। इन विभागों में परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल झांसी, इसके पास करकरावल पर्यटन विकास के अलावा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का कार्य हैं, जिसकी प्रगति धीमी है। परियोजना प्रबंधक यूपीएसटीडीसी, इसके पास पर्यटन विकास की सात परियोजनाओं में धीमी गति रही है। इसके अलावा अधिशासी अभियंता आवास विकास परिषद, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, अधिशासी अभियंता यूपी पुलिस आवास, अधिशासी अभियंता सीएलडीएफ, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अधिशासी अभियंता यूपीआरएनएसएस, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग शामिल हैं। इन सभी विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। मुख्य विकास अधिकारी के जारी पत्र में उचित कारण न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed